Slovakia पहुंचते ही PM मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, सामने आया वीडियो

स्लोवाकिया पहुंचते ही पीएम मोदी का भव्य स्वागत देखने को मिला। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रथिस्लावा में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ। जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ब्रासलावा पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत स्लोवाकिया के विदेश और यूरोप मामलों के मंत्री जुराज ब्लनार ने किया और सबसे खास बात यह रही कि स्लोवाक परंपरा के अनुसार पीएम मोदी को रोटी और नमक भेंट किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने यूरोप दौरे पर हैं। जहां वह पहले फ्रांस पहुंचे थे और वहां पर कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद अब पीएम मोदी स्लोवाकिया पहुंच चुके हैं और स्लोवाकिया पहुंचते ही पीएम मोदी का भव्य स्वागत देखने को मिला। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रथिस्लावा में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ। जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ब्रासलावा पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत स्लोवाकिया के विदेश और यूरोप मामलों के मंत्री जुराज ब्लनार ने किया और सबसे खास बात यह रही कि स्लोवाक परंपरा के अनुसार पीएम मोदी को रोटी और नमक भेंट किया गया।
इसे भी पढ़ें: France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच
स्लोवाकिया में यह सम्मान मित्रता और मेहमान नवाजी का प्रतीक माना जाता है। लेकिन असली नजारा तब देखने को मिला जब भारतीय समुदाय और स्थानीय लोगों ने मिलकर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजशी से स्वागत किया। मोदी मोदी वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय मूल के लोगों ने तिरंगा लहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इस स्वागत समारोह को सबसे खास बनाने के लिए स्लोवाकिया के प्रसिद्ध सांस्कृतिक समूह लुसनिका एनेंबल ने वंदे मातरम की शानदार प्रस्तुति दी। विदेशी कलाकारों को भारतीय राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीत पर प्रस्तुति देते हुए देख हर कोई भावुक नजर आया। इस दौरान भारतीय संस्कृति और स्लवाक लोक परंपराओं का अद्भुत समागम देखने को मिला। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट नामक श्लोवाग संगीत समूह की आध्यात्मिक प्रस्तुति भी देखी। वहीं प्रसिद्ध लोक नृत्य दल कोपाचियारिक ने पारंपरिक श्लोवाग नृत्य प्रस्तुत किया और भारत प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इन सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दोनों देशों के बीच बढ़ती हुई सांस्कृतिक नजदीकी की खूबसूरत तस्वीर पेश की है।
इसे भी पढ़ें: सही कहा था Modi ने... एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहा Pakistan, नहरें सूखीं, खेत बंजर हो रहे, शहरों में भी जल संकट
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा सिर्फ स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है। यह भारत और स्लोवाकिया के बीच संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाने की एक नई पहल है। खास बात यह है कि स्लोवाकिया के गठन के बाद वहां का दौरा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्ष वार्ता करेंगे। इस बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, विज्ञान, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा दोनों ही देशों के बीच आर्थिक और औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी टॉम ऑफ द अननोन सोल्जर पर जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे। साथ ही में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पैोगनी के साथ उनकी अहम बैठक होगी। जहां दोनों देशों के भविष्य के सहयोग को लेकर चर्चा की जाएगी। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर अपने स्वागत के लिए स्लोवाकिया और वहां के भारतीय समुदाय का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और स्लोवाकिया के रिश्तों को मजबूत बनाने और सहयोग के नए अवसर तलाशने का महत्वपूर्ण मौका है। स्लोवाकिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं बल्कि भारत की बढ़ती हुई वैश्विक पहचान और दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक है।
The Mahadeva Kirtan Project is a commendable initiative that showcases the enduring cultural bonds between India and Slovakia.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026
In Bratislava yesterday, witnessed a performance by this team. It is appreciable how they are deeply inspired by Indian spiritual traditions, Sanskrit… pic.twitter.com/iu1Zu9DBf9
अन्य न्यूज़














