PM मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अब तक 28 देशों ने नवाजा

PM Modi
@narendramodi
अभिनय आकाश । Dec 17 2025 11:57AM

प्रधानमंत्री मोदी को भारत और इथियोपिया के बीच विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और एक दूरदर्शी वैश्विक नेता के रूप में उनकी भूमिका के लिए दिया गया है।

अभी अभी मुझे ग्रेट ओनर निशान ऑफ इथोपिया के रूप में इस देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है। मैं सभी भारतवासियों की ओर से इस सम्मान को पूरी विनम्रता और कृतज्ञता से ग्रहण करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी को एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। इस बार अफ्रीकी देश इथियोपिया ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया है। सम्मान समारोह इथियोपिया की राजधानी अरीस अबाबा में अरीस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को भारत और इथियोपिया के बीच विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और एक दूरदर्शी वैश्विक नेता के रूप में उनकी भूमिका के लिए दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Shiksha Adhishthan Bill: धर्मेंद्र प्रधान बोले- विश्वविद्यालयों के नियमन, मानक निर्धारण और प्रत्यायन में एकरूपता लाने की आवश्यकता

पीएम नरेंद्र मोदी को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा की आधिकारिक यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इथियोपिया के पीएम अबिय अहमद अली ने एक विशेष समारोह में प्रदान किया। इथियोपिया के इस अवार्ड के साथ ही पीएम मोदी को अब तक दुनिया के अलग-अलग देशों से करीब 28 सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इससे पहले, पीएम मोदी ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला-2 से खास मुलाकात की। क्राउन प्रिंस मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक खुद गाड़ी चलाकर ले गए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़