इमरान सरकार के खिलाफ नहीं हुआ मतदान, अविश्वास प्रस्ताव खारिज, 25 अप्रैल तक संसद स्थगित

पाकिस्तान नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने विदेशी साजिशों का आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया और संसद की कार्यवाही को 25 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। मंत्री फवाद चौधरी ने संसद को संबोधित करते हुए आईन (संविधान) के आर्टिकल 5 (ए) का उल्लेख किया और डिप्टी स्पीकर से अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने का अनुरोध किया।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान खान सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। डिप्टी स्पीकर ने विदेशी साजिशों का आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया और संसद की कार्यवाही को 25 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। मंत्री फवाद चौधरी ने संसद को संबोधित करते हुए आईन (संविधान) के आर्टिकल 5 (ए) का उल्लेख किया और डिप्टी स्पीकर से अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने का अनुरोध किया।
Pakistan National Assembly Deputy Speaker rejects the no-confidence motion against PM Imran Khan, declares it unconstitutional
— ANI (@ANI) April 3, 2022
(Source: PTV Parliament) pic.twitter.com/iDuaAIGlPJ
इसे भी पढ़ें: अविश्वास प्रस्ताव के मतदान के बाद फौज इमरान खान को करेगी गिरफ्तार, पाकिस्तान मंत्री शेख अहमद का बयान
आपको बता दें कि इमरान खान नेशनल असेंबली में नहीं पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मुलाकात की। इसके कुछ देर इमरान खान राष्ट्र के नाम संबोधन करने वाले हैं।
पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों को जीत हासिल होने के प्रति आश्वस्त किया, जबकि विपक्ष के नेता शाहबाज़ शरीफ ने प्रधानमंत्री के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने की मांग की।
अन्य न्यूज़














