Jagannath Rath Yatra 2026: गुंडिचा मंदिर के सामने रथों पर Mangala Aarti, लाखों Devotees के बीच गूंजा जय जगन्नाथ

Jagannath Rath Yatra 2026
ANI
एकता । Jul 18 2026 12:36PM

शुक्रवार को तीनों भव्य रथों के गुंडिचा मंदिर के मुख्य द्वार के सामने पहुंचने के बाद, शनिवार सुबह महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की मंगला आरती पूरे विधि-विधान के साथ रथों के ऊपर ही संपन्न की गई।

ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा के उत्सव के बीच एक बेहद मनमोहक और भक्तिमय दृश्य सामने आया है। शुक्रवार को तीनों भव्य रथों के गुंडिचा मंदिर के मुख्य द्वार के सामने पहुंचने के बाद, शनिवार सुबह महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की मंगला आरती पूरे विधि-विधान के साथ रथों के ऊपर ही संपन्न की गई।

इसे भी पढ़ें: Puri में Lord Jagannath Rath Yatra का दिव्य आगाज, 100 यज्ञों के पुण्य फल और मोक्ष की अद्भुत परंपरा

इससे पहले, शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने भारी उत्साह के साथ तीनों पवित्र रथों को खींचकर उनके गंतव्य यानी गुंडिचा मंदिर, भगवान के मौसी का घर या गार्डन हाउस, तक पहुंचाया था। पूरी रात भगवान के रथ मुख्य सड़क पर गुंडिचा मंदिर के ठीक सामने खड़े रहे, जहां हजारों भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए रात बिताई।

इसे भी पढ़ें: आस्था, परम्परा, आध्यात्मिक चेतना का विराट उत्सव

आज सुबह सबसे पहले सेवादारों ने रथों पर जाकर भगवान का श्रृंगार किया और फिर उनकी भव्य आरती उतारी, जिसे देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अब पारंपरिक 'पाहिंदी' रस्म के जरिए तीनों देवी-देवताओं को रथों से उतारकर आदरपूर्वक गुंडिचा मंदिर के अंदर ले जाया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़