वाशिंगटन में पुलिस पर गोली चलाने वाला गंभीर रूप से घायल

[email protected] । Mar 24 2017 11:32AM

वाशिंगटन डीसी में पुलिस के एक अधिकारी पर गोली चलाने वाला हथियारबंद व्यक्ति पुलिस की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया। कार्यकारी पुलिस प्रमुख ने यह जानकारी दी।

वाशिंगटन। वाशिंगटन डीसी में पुलिस के एक अधिकारी पर गोली चलाने वाला हथियारबंद व्यक्ति पुलिस की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया। कार्यकारी पुलिस प्रमुख पीटर न्यूशैम ने बुधवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उस शाम गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद अधिकारी एक अपार्टमेंट इमारत में पहुंचे। जहां एक बंदूकधारी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई और एक अधिकारी की गोलियां लगने से बंदूकधारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विभाग की ओर से गुरुवार दोपहर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 32 वर्षीय माइकल लीच को गंभीर अवस्था में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके उपर अन्य अपराधों समेत पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप लगाये गये हैं। जांचकर्ताओं का कहना है कि मौके से एक बंदूक बरामद हुयी है और अधिकारी के शरीर पर बंधे कैमरे की फुटेज की समीक्षा की जा रही है। हालांकि पुलिस ने पुलिस अधिकारी और घायल हमलावर की पहचान नहीं बतायी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़