Pope Francis ने यूरोप से Ukraine में युद्ध समाप्त करने के लिए एकजुट प्रयास करने का आह्वान किया

Pope Francis
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

उन्होंने मांग की कि यूरोपीय संघ प्रवासियों के प्रवेश के लिए सुरक्षित और कानूनी तरीकों को मंजूरी दे और हंगरी सरकार लोकलुभावन मांगों के लिए यूरोप को ‘‘बंधक’’ नहीं बनाये। फ्रांसिस ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि हम शांति के उस सामूहिक सपने को चकनाचूर होते देख रहे हैं, क्योंकि अब युद्ध के नायक सत्ता संभाल रहे हैं।’’

पोप फ्रांसिस ने यूरोप से यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का शुक्रवार को आग्रह किया और कहा कि इस महाद्वीप को समस्या के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। हंगरी की तीन दिवसीय यात्रा पर आये फ्रांसिस ने यूरोप के भविष्य के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने मांग की कि यूरोपीय संघ प्रवासियों के प्रवेश के लिए सुरक्षित और कानूनी तरीकों को मंजूरी दे और हंगरी सरकार लोकलुभावन मांगों के लिए यूरोप को ‘‘बंधक’’ नहीं बनाये। फ्रांसिस ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि हम शांति के उस सामूहिक सपने को चकनाचूर होते देख रहे हैं, क्योंकि अब युद्ध के नायक सत्ता संभाल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक मोड़ पर, यूरोप की भूमिका महत्वपूर्ण है। …उन्होंने कहा कि यूरोप को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी और लोगों को एकजुट करना होगा। पोप फ्रांसिस ने रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया और यूक्रेनी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। हंगरी के अधिकारियों का कहना है कि फ्रांसिस यात्रा के दौरान देश के कैथोलिक समुदाय के बीच जायेंगे और उनके सदस्यों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस हंगरी की राष्ट्रपति कैटलिन नोवाक और प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन से मिलेंगे। पोप रविवार को बुडापेस्ट के कैथोलिक विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और सांस्कृतिक हस्तियों को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच फ्रांसिस उन 35,000 यूक्रेनी शरणार्थियों से भी मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़