ओमान में आया शक्तिशाली चक्रवात, छह मरे, 30 लापता

Powerful cyclone in Oman, six died, 30 missing
[email protected] । May 27 2018 11:23AM

दक्षिणी ओमान में खाड़ी देश और यमन में एक शक्तिशाली चक्रवात आया जिससे इसमें छह लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि करीब तीन साल के दौरान एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गयी है।

सलालाह (ओमान)। दक्षिणी ओमान में खाड़ी देश और यमन में एक शक्तिशाली चक्रवात आया जिससे इसमें छह लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि करीब तीन साल के दौरान एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गयी है।  उन्होंने बताया कि आंधी के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 30 से अधिक लोग लापता हो गये हैं। मरने वालों में 12 साल की एक बच्ची भी शामिल है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि हवा की गति 170 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़