अफगानिस्तान में 20 साल पुराने युद्ध को समाप्त करना राष्ट्रपति बाइडेन की ऐतिहासिक उपलब्धि या नाकामी?

joe biden

भारतीय मूल के अमेरिकी डेमोक्रेटिक नेता अजय जैन भूटोरिया ने कहा कि, अफगान युद्ध की समाप्ति जो बाइडेन की ऐतिहासिक उपलब्धि है।उन्होंने कहा मैं राष्ट्रपति बाइडेन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, हमारे सैनिकों और पूरी टीम को अफगानिस्तान से हमारी वापसी और लोगों की निकालने की प्रक्रिया पूरी करने पर बधाई देता हूं।

वाशिंगटन।भारतीय मूल के अमेरिकी डेमोक्रेटिक नेता अजय जैन भूटोरिया ने कहा है कि अफगानिस्तान में 20 साल पुराने युद्ध को समाप्त करना राष्ट्रपति जो बाइडेन की ऐतिहासिक उपलब्धि है। भूटोरिया, बाइडेन के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए चले अभियान के पहले दिन से ही उनके सबसे मजबूत समर्थकों में से एक हैं। सिलिकॉन वैली से आने वाले भूटोरिया ने कहा, इस अराजक और 20 साल लंबे युद्ध को समाप्त करना राष्ट्रपति बाइडेन की एक ऐतिहासिक उपलब्धि और मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि एक कमांडर इन चीफ के रूप में बाइडन ने अद्वितीय परिणामों के साथ काबुल में इस अत्यधिक जोखिम भरे मिशन को अंजाम देने के लिए सैनिकों और राजनयिकों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।

इसे भी पढ़ें: इतिहास में कभी भी सेना की वापसी का अभियान इतनी बुरी तरह नहीं चलाया गया: डोनाल्ड ट्रंप

अफगानिस्तान में युद्ध की समाप्ति की घोषणा के तुरंत बाद भूटोरिया ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति बाइडन ने हवाई मार्ग से लोगों को निकालने की प्रक्रिया का नेतृत्व किया। कल्पना से अधिक, हजारों लोगों को निकाला गया। हम फ्रेमोंट, कैलिफोर्निया और संयुक्त राज्य अमेरिका के अन्य हिस्सों में अपने अफगान सहयोगियों का उनके नए घरों में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा मैं राष्ट्रपति बाइडन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, हमारे सैनिकों और पूरी टीम को अफगानिस्तान से हमारी वापसी और लोगों की निकालने की प्रक्रिया पूरी करने पर बधाई देता हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़