प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच गहरे होते संबंधों का स्वागत किया

prime-minister-welcomed-deep-relationship-between-india-and-japan
[email protected] । Aug 20 2018 2:15PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और टोक्यो के बीच गहराती विशेष रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी का आज स्वागत किया और कहा कि वह इस वर्ष के अंत में अपनी जापान यात्रा को लेकर आशान्वित हैं।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और टोक्यो के बीच गहराती विशेष रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी का आज स्वागत किया और कहा कि वह इस वर्ष के अंत में अपनी जापान यात्रा को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा सहयोग भारत और जापान के बीच संबंधों का एक मजबूत आधार है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा से यहां मुलाकात के दौरान यह बात कही। मोदी ने जापान के साथ अपने लंबे संबंधों को, जो उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले से कायम हैं, उन्हें याद किया। मोदी ने दोनों देशों के बीच विभिन्न रक्षा संवाद तंत्र की मजबूती का और भारत तथा जापान के सैन्य बलों के बीच बढ़ते संपर्क का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच रक्षा तकनीक सहयोग पर प्रगति की भी सराहना की। उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के पिछले वर्ष भारत के सफल दौरे को याद करते हुए कहा कि वह इस वर्ष के अंत में जापान दौरे को लेकर उत्साहित हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़