Putin Wins Russian President Election: रूस में 'हर बार' पुतिन सरकार, 88% वोट के साथ 5वीं बार बने राष्ट्रपति

Putin
Creative Common
अभिनय आकाश । Mar 18 2024 12:01PM

पुतिन को चुनाव में लगभग 88 फीसद वोट मिला। पुतिन के विरोधी निकोलाई खरितनोवा को 4.28% और लियोनिड को 3.16, वलाडिस्लाव को 3.85 प्रतिशत वोट मिले हैं। यानी पुतिन के सामने विरोधी कहीं पर भी उनके सामने टिकते नजर नहीं आए।

रूस के राष्ट्रपति चुनाव में 88 प्रतिशत वोटों के साथ व्दादिमीर पुतिन ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। पुतिन की ये जीत उन सभी आशंकाओं की बीच आयी है जब माना ये जा रहा था कि रूस की जनता पुतिन से नाखुश है। क्योंकि काफी लंबे वक्त से यूक्रेन से जंग चल रही है और पश्चिमी देशों की पाबंदियों से भी रूस को लगातार जूझना पड़ रहा है। पुतिन को चुनाव में लगभग 88 फीसद वोट मिला। पुतिन के विरोधी निकोलाई खरितनोवा को 4.28% और लियोनिड को 3.16, वलाडिस्लाव को 3.85 प्रतिशत वोट मिले हैं। यानी पुतिन के सामने विरोधी कहीं पर भी उनके सामने टिकते नजर नहीं आए।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन ने रूस में राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम दिन ड्रोन हमले किये

 व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिया है कि रूस पश्चिमी देशों के सामने डरेगा नहीं और झुकेगा नहीं। रूस अपन स्टैंड पर कायम रखेगा। इसके साथ ही पुतिन ने विरोधियों को नहीं बख्शने के संकेत दिए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम को चेतावनी दी कि उनके देश और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो सैन्य गठबंधन के बीच सीधे संघर्ष का मतलब होगा कि ग्रह तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि शायद ही कोई ऐसा परिदृश्य चाहता हो। इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि इस दुनिया में कुछ भी संभव है। यानी वो किसी भी तरह की संभावना से इनकार कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Russian Army में सहायक के रूप में काम करने वाले हैदराबाद के व्यक्ति का शव घर लाया गया

पुतिन 2000 में ही रूस की सत्ता पर काबिज है। 2008 से 2012 तक प्रधानमंत्री रहे। तब उनके वफादार दिमित्री मेदवेदेप राष्ट्रपति थे। इस अवधि को छोड़ दे तो पुतिन 2000 से अब तक लगातार राष्ट्रपति चुने जाते रहे है। उनके लंबे शामन का कारण रूसी संविधान के उस हिस्से को दरकिनार किया गया जिसमें निर्वतमान राष्ट्रपति को तीसरी बार राष्ट्रपति बनने से रोकता है। खैर, वह इस चुनाव के बाद 2030 में फिर से चुनाव के 2036 तक राष्ट्रपति पद संभाल सकते है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़