भारी टैक्स लीक ने किया पुतिन के सहयोगियों का पर्दाफाश

[email protected] । Apr 4 2016 10:54AM

एक करोड़ से अधिक कर दस्तावेजों की भारी लीक ने पुतिन के सहयोगियों, वैश्विक नेताओं और बार्सिलोना के खिलाड़ी समेत कई सितारों की गुप्त सौदेबाजी का पर्दाफाश कर दिया है।

पेरिस। एक करोड़ से अधिक कर दस्तावेजों की भारी लीक ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगियों, वैश्विक नेताओं और बार्सिलोना के खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी समेत कई सितारों की गुप्त सौदेबाजी का पर्दाफाश कर दिया है। इन दस्तावेजों की जांच 100 से भी ज्यादा मीडिया समूहों ने की है और इसे इतिहास की ऐसी सबसे बड़ी जांचों में से एक करार दिया है। इस जांच में लगभग 140 राजनीतिक हस्तियों की संपत्ति से जुड़ी गुप्त सौदेबाजी को उजागर किया गया। इन राजनीतिक हस्तियों में 12 मौजूदा या पूर्व राष्ट्र प्रमुख शामिल हैं।

इतनी बड़ी संख्या में ये रिकॉर्ड जर्मन अखबार सुडूशे जीतुंग ने एक अज्ञात सूत्र से प्राप्त किए हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय खोजी पत्रकार संघ (आईसीआईजे) के जरिए दुनिया भर के मीडिया के साथ साझा कर दिया। आईसीआईजे ने कहा कि इस जांच के तहत विदेशों में स्थित 2.14 लाख प्रतिष्ठानों से 1.15 करोड़ दस्तावेज प्राप्त किए गए। लीक हुए दस्तावेज पनामा की विधि फर्म मोजैक फोंसेका से आए। इस फर्म के 35 से भी अधिक देशों में दफ्तर हैं। जिन लोगों के नाम दस्तावेजों की इस भारी लीक में सामने आए हैं, उन पर इसका गंभीर राजनीतिक असर पड़ सकता है। आईसीआईजे की जांच में जिन लोगों के बारे में मुख्य दावे किए गए हैं, उनमें पुतिन के करीबी सहयोगी शामिल हैं। इन्होंने ‘‘बैंकों और छद्म कंपनियों के जरिए दो अरब डॉलर का गुप्त घालमेल किया।’’ हालांकि इन नामों में पुतिन का नाम इसमें शामिल नहीं है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़