श्रीलंका बम विस्फोटों में मारे गए लोगों की संख्या में संशोधन ''भयावहता'' को दर्शाता है

revolutionary-figures-in-sri-lanka-bombings-show-the-magnitude-of-the-attack

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट इतना विध्वंसक था कि लोगों का शरीर कई हिस्सों में बिखर गया था, जिसकी वजह से शुरुआत में शवों की पहचान करने में भ्रम की स्थिति बन गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कई मृतकों के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। कई शवों की गिनती दो बार हो गई थी।

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर हमलों में मारे गए लोगों की संख्या में संशोधन इस बात का संकेत देता है कि इस दौरान हुए विस्फोट कितने शक्तिशाली रहे होंगे। हमले में बुधवार को मृतक संख्या 359 घोषित की गई थी लेकिन संशोधित आंकड़ों के अनुसार 253 लोगों की मौत हुई है। मृतकों संख्या में यह संशोधन घातक हमलों की भयावहता का संकेत है। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के झंडे के रंग में नहाया दुबई का बुर्ज खलीफा, मारे गये लोगों के प्रति दिखाई एकजुटता

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट इतना विध्वंसक था कि लोगों का शरीर कई हिस्सों में बिखर गया था, जिसकी वजह से शुरुआत में शवों की पहचान करने में भ्रम की स्थिति बन गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कई मृतकों के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। कई शवों की गिनती दो बार हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक अनिल जैसिंघे ने बताया कि मानव अवशेषों की बहुत विकृत रूप के कारण फोरेंसिक विशेषज्ञों के लिए शुरुआत में एक सटीक संख्या का पता लगाना मुश्किल हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़