अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के बीच आई दरार? पोल नंबर्स में गिरावट के बाद कमला हैरिस ने बाइडेन से बनाई दूरी

biden harish
अभिनय आकाश । Oct 28 2021 12:30PM

मेरिका के राजनीतिक गलियारे में ये चर्चाएं तेज हो गई हैं कि गिरते पोल नंबर्स के बीच क्या कमला हैरिस जो बाइडेन से दूरी बना रही हैं। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि दोनों के बीच दरार आ चुकी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की जोड़ी वहां बहुत पसंद की जाती है। ये जोड़ी अक्सर साथ देखी भी जाती है। लेकिन अब जो बाइडेन और कमला हैरिस साथ नजर नहीं आते हैं। अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने के बाद शुरुआती दिनों में कमला हैरिस ज्यादातर जो बाइडेन के साथ ही नजर आती थीं। लेकिन अब वो मुश्किल से ही किसी कार्यक्रम में बाइडेन के साथ स्टेज शेयर करती हैं। इस वजह से अमेरिका के राजनीतिक गलियारे में ये चर्चाएं तेज हो गई हैं कि गिरते पोल नंबर्स के बीच क्या कमला हैरिस जो बाइडेन से दूरी बना रही हैं। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि दोनों के बीच दरार आ चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की पूर्व राजनयिक हेली और सांसद वाल्ट्ज ने भारत के साथ गठबंधन करने की अपील की

वैसे ये अटकलें पहली बार अमेरिका के दक्षिणपंथी मीडिया में प्रसारित की गई थी। इन कहानियों को हवा इसलिए मिली क्योंकि सार्वजनिक मंचों पर दोनों कम ही नजर आते हैं। जबकि शुरुआती दिनों में बाइडेन ने नए प्रशासन को बाइडेन-हैरिस प्रशासन कहकर संबोधित किया था। फरवरी में दोनों 38 बार साथ में नजर आए थे। जबकि इस महीने बाइडेन और कमला को सिर्फ सात बार एक साथ देखा गया है। 

क्या कहते हैं आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी में दोनों 20 बार एक साथ नजर आए थे। इसके बाद फरवरी में 38 बार दोनों एकसाथ देखा गया। अगस्त में सिर्फ 16 बार दोनों एक मंच पर दिखे और यह आंकड़ा सितंबर में घटकर आधा रह गया। अक्टूबर में अभी तक सिर्फ एक बार बाइडन और हैरिस प्रेस के सामने नजर आए और छह बार डेली ब्रीफिंग और लंच जैसे अवसरों पर एक-दूसरे से मिले।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की एक पेशेवर फुटबॉल टीम को चाइना वायरस बोलना पड़ा भारी, जानिए पूरा मामला

व्हाइट हाउस ने अटकलों को किया खारिज

हालांकि व्हाइट हाउस ने इन अटकलों को खारिज किया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच मुलाकात साप्ताहिक लंच पर होती है। इस दौरान राष्ट्रपति की तरफ से उन्हें दिए गए सभी कामों में मदद की जाती है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता इस महीने की शुरुआत में वाइट हाउस ब्रीफिंग में कहा था कि कमला हैरिस बिडेन की पार्टनर हैं। वह उनकी पहली और आखिरी सहयोगी हैं और दोनों एक साथ काम करना जारी रखेंगे। लेकिन आंकड़े दोनों के बीच दूरियों की ओर इशारा करते हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़