रूस ने भी की कथित लिंक्डइन हैकर के प्रत्यर्पण की मांग

[email protected] । Nov 24 2016 3:27PM

चेक गणराज्य के न्याय मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका के साथ-साथ रूस भी उस व्यक्ति के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है, जिस पर अमेरिका में कंप्यूटरों को हैक करने और जानकारी चुराने के आरोप हैं।

प्राग। चेक गणराज्य के न्याय मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका के साथ-साथ रूस भी उस रूसी व्यक्ति के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है, जिस पर अमेरिका में लिंक्डइन, ड्रॉपबॉक्स और सेन फ्रांसिस्को बे एरिया की अन्य कंपनियों के कंप्यूटरों को हैक करने और जानकारी चुराने के आरोप लगे हैं। न्याय मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि रूस मॉस्को के येवगेनिए निकुलिन को वर्ष 2009 की इंटरनेट चोरी के कारण प्रत्यर्पित करवाना चाहता है। रूसी अधिकारियों ने इससे पहले कहा था कि वे उसका प्रत्यर्पण अमेरिका में हो जाने से रोकने के लिए काम कर रहे हैं।

निकुलिन को प्राग में पांच अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी इंटरपोल की ओर से अंतरराष्ट्रीय वारंट जारी किए जाने के बाद हुई थी। चेक अधिकारियों ने इस मामले में संघीय जांच ब्यूरो के साथ सहयोग किया था। मंत्रालय ने कहा कि 29 वर्षीय निकुलिन प्राग की अदालत में प्रत्यर्पण संबंधी सुनवाई हो जाने तक जेल में ही रहेगा। सुनवाई की कोई तारीख तय नहीं हुई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़