रूस ने स्टीवन सीगल को अमेरिका के लिए मानवीय मामलों का राजदूत बनाया

russia-made-steven-seagal-the-ambassador-for-human-affairs-for-america
[email protected] । Aug 5 2018 12:57PM

रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मॉस्को ने अमेरिकी अभिनेता स्टीवन सीगल को अमेरिका के लिए मानवीय मामलों का विशेष दूत नियुक्त किया है।

मॉस्को। रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मॉस्को ने अमेरिकी अभिनेता स्टीवन सीगल को अमेरिका के लिए मानवीय मामलों का विशेष दूत नियुक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने कल अपनी वेबसाइट में कहा, ‘‘स्टीवन सीगल को रूस-अमेरिका मानवीय मामलों पर रूस के विदेश मंत्रालय का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘ इसका मकसद मानवीय क्षेत्र में रूस- अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाना है जिसमें संस्कृति,कला जैसे क्षेत्रों में संपर्क को बढ़ाना शामिल है।’’

रूसी मंत्रालय ने कहा कि उन्हें इस सेवा के लिए कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।गौरतलब है कि सीरिया और यूक्रेन जैसे मुद्दों पर रूस और अमेरिका के बीच बिगड़े रिश्तों तथा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस के दखल के आरोपों के बीच यह घोषण की गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़