रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मारियुपोल शहर की यात्रा की

प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 19, 2023 5:57PM
मारियुपोल दुनियाभर में अवज्ञा का एक प्रतीक बन गया था, जहां यूक्रेनी सेना के कई जवान करीब तीन महीने तक इस्पात के संयंत्र में डटे रहे थे, लेकिन आखिरकार मॉस्को ने इस पर कब्जा कर लिया था।
कीव। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल की यात्रा की। रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। यह मारियुपोल की पुतिन की पहली यात्रा है, जिस पर मॉस्को ने सितंबर में गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर लिया था।
इसे भी पढ़ें: Bangladesh में सड़क हादसे में कम से कम 17व्यक्तियों की मौत, 30 घायल
मारियुपोल दुनियाभर में अवज्ञा का एक प्रतीक बन गया था, जहां यूक्रेनी सेना के कई जवान करीब तीन महीने तक इस्पात के संयंत्र में डटे रहे थे, लेकिन आखिरकार मॉस्को ने इस पर कब्जा कर लिया था। शनिवार को पुतिन यूक्रेन से क्रीमिया कब्जाने की नौवीं वर्षगांठ के मौके पर काला सागर के प्रायद्वीप पर भी गए, जो मारियुपोल के नजदीक स्थित है।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़