अगर रूस का फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन शुरू हुआ तो मचेगी तबाही! यूक्रेन में कार में ब्लास्ट के बाद गैस पाइपलाइन में लगी आग

ukraine russia
निधि अविनाश । Feb 19 2022 11:00AM

डेली मेल की एर रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की सरकारी मीडिया द्वारा कार धमाके की जानकारी साझा की गई और तस्वीरें भी जारी की गई। बता दें कि, फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन के जरिए यह सच साबित अगर होता है तो इसका मतलब है कि रूस ने खुद कार को बम से उड़ाया है।

रूस को लेकर अमेरिका का दावा सही साबित होता जा रहा है। आपको बता दें कि, पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादियों के कब्जे वाले शहर डोनेट्स्क में बड़ा विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने फॉल्स फ्लैग अभियान की शुरूआत कर दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डोनेट्स्क के मुख्यालय के पास देर रात को एक कार बम विस्फोट हुआ है, जिसमे एक जीप बहुत बुरी तरह तबाह हो गई है। यह जीप  क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रमुख डेनिस सिनेंकोव की बताई जा रही है। शुक्रवार को हुए कार बम धमाके के ठीक एक दिन बाद यानि शनिवार को यूक्रेन के पाइपलाइन में आग लग गई।

इसे भी पढ़ें: यूक्रने के रक्षा मंत्रालय और प्रमुख बैंक को रूस ने बनाया था हमला, अमेरिका का बड़ा दावा

डेली मेल की एर रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की सरकारी मीडिया द्वारा कार धमाके की जानकारी साझा की गई और तस्वीरें भी जारी की गई। बता दें कि, फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन के जरिए यह सच साबित अगर होता है तो इसका मतलब है कि  रूस ने खुद कार को बम से उड़ाया है ताकि इससे यह दावा किया जा सके कि यूक्रेन का पूर्वी क्षेत्र और नागरिक बहुत बड़े खतरे में है। इन्हीं खतरों को रूस अपना निशाना बनाकर आने वाले समय में टैंक सीमा पार करते हुए यूक्रेन पर हमला कर सकता है। 

वहीं अलगाववादी नेताओं ने यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि, वह युद्ध की तैयारी और यौजना तैयार कर रही है। वहीं यूक्रेन इन सभी दावों को खारिज कर रहा है। यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा है कि, अगर युद्ध हुआ तो इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। लाखों की आबादी वाला देश यूक्रेन तबाह हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: रुस के राष्ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले करने का लिया फैसला, जो बाइडेन का बड़ा दावा

फॉल्स फ्लैग अभियान किसी देश पर जबरन आक्रमण का हिस्सा है। इसका मतलब है कि, किसी भी देश की सरकार खुद अपने ही इलाके पर हमला कराती है और इल्जाम अपने विरोधी देश पर डाल देती है जिससे आगे जवाबी कारवाई के बहाने विरोधी देश पर हमला किया जा सका। इस समय रूस यहीं करने का विचार अपने मन में बना रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़