ईंधन की कमी के चलते श्रीलंका में स्कूल बंद, कामकाज प्रभावित

Sri lanka
Google Creative Commons.

सरकार हाल के महीनों में ईंधन, गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं के आयात का भुगतान करने के लिए धन जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है, क्योंकि द्वीपीय राष्ट्र दिवालिया होने के कगार पर है।

कोलंबो|  श्रीलंका के अधिकारियों ने दशकों के सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच ईंधन की भारी कमी के कारण शुक्रवार को यहां स्कूल बंद कर दिए और सरकारी अधिकारियों से काम पर नहीं आने की अपील की।

लोक प्रशासन मंत्रालय ने आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने वालों को छोड़कर, बाकी सरकारी अधिकारियों से देश भर में मौजूदा ईंधन की कमी के मद्देनजर शुक्रवार को काम पर नहीं आने के लिए कहा। राज्य और सरकार द्वारा अनुमोदित निजी स्कूल भी ईंधन की बढ़ती कमी के बीच शुक्रवार को बंद कर दिए गए।

हज़ारों लोग देश भर में ईंधन केंद्रों पर कतारों में इंतजार कर रहे थे। गौरतलब है कि श्रीलंका मेंपेट्रोल लगभग खत्म हो गया है और अन्य ईंधन की भी भारी कमी होने लगी है।

सरकार हाल के महीनों में ईंधन, गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं के आयात का भुगतान करने के लिए धन जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है, क्योंकि द्वीपीय राष्ट्र दिवालिया होने के कगार पर है।

देश में उभरे आर्थिक संकट ने एक राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। सरकार को व्यापक विरोध और अशांति का सामना करना पड़ रहा है। महीनों से श्रीलंका के निवासियों ने उन आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए लंबी लाइनों का सामना किया है, जिनमें से अधिकांश सामान विदेशों से आता है।

मुद्रा की कमी ने कच्चे माल के आयात में बाधा डाली है और मुद्रास्फीति खराब स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा अधिकारियों ने देश भर में दिन में चार घंटे तक बिजली कटौती की घोषणा की है क्योंकि वह बिजली उत्पादन केंद्रों को पर्याप्त ईंधन की आपूर्ति नहीं कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़