Pakistan के बलूचिस्तान में छह सैनिकों की मौत, छह आतंकवादी भी ढेर

Six soldiers killed
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

सेना का अभियान शुक्रवार शाम को आतंकवादियों के शुरुआती हमले को नाकाम करने के बाद शुरू हुआ और शनिवार की सुबह पूरा हुआ। पाकिस्तानी सेना ने कहा, ‘‘ भारी हथियारों से लैस परिसर में मौजूद सभी छह आतंकवादियों को मार गिराया गया है। ’’

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम छह पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी जबकि छह आतंकवादी भी मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी। सेना के बयान के मुताबिक विद्रोहियों ने प्रांत के मुस्लिम बाग इलाके में एक अर्धसैनिक अग्रिम कोर परिसर पर हमला किया, जिससे बंधक की स्थिति पैदा हो गई।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना की दखलंदाजी पर Imran Khan ने जताई नाराजगी

सेना का अभियान शुक्रवार शाम को आतंकवादियों के शुरुआती हमले को नाकाम करने के बाद शुरू हुआ और शनिवार की सुबह पूरा हुआ। पाकिस्तानी सेना ने कहा, ‘‘ भारी हथियारों से लैस परिसर में मौजूद सभी छह आतंकवादियों को मार गिराया गया है। ’’ प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी सेना के छह सैनिकों और एक नागरिक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़