मुस्कुराते हुए ट्रंप ने पुतिन से कहा, इस बार चुनाव में हस्तक्षेप मत करना

smiling-trump-told-putin-do-not-interfere-in-this-election
[email protected] । Jun 29 2019 8:45AM

दोनों नेताओं के बीच विशेष अभियोजक रोबर्ट मुलर की वह रिपोर्ट आने के बाद यह पहली मुलाकात थी जिसमें कहा गया था कि मॉस्को ने 2016 चुनाव अभियान में बड़े पैमाने पर हस्तक्षेप किया।

ओसाका। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल के ज्यादातर समय यह आरोप लगता रहा कि मॉस्को ने उनके निर्वाचन में मदद की लेकिन जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में यह मुद्दा उठा तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। 

दोनों नेताओं के बीच विशेष अभियोजक रोबर्ट मुलर की वह रिपोर्ट आने के बाद यह पहली मुलाकात थी जिसमें कहा गया था कि मॉस्को ने 2016 चुनाव अभियान में बड़े पैमाने पर हस्तक्षेप किया। हालांकि विशेष अभियोजक मुलर का कहना था कि वह ट्रंप के प्रचार अभियान और रूस के बीच आपराधिक साजिश स्थापित नहीं कर पाए। जब एक संवाददाता ने ट्रंप से सवाल किया कि क्या वह पुतिन को 2020 चुनावों में हस्तक्षेप नहीं करने के लिए चेताएंगे, तो राष्ट्रपति ने जवाब दिया, ‘‘हां बिल्कुल’’।

इसे भी पढ़ें: मोदी की ट्रंप के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता, ऊर्जा सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

इसके बाद उन्होंने पुतिन की तरफ देखा और मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘चुनावों में हस्तक्षेप नही करियेगा।’’ इस पर पुतिन भी मुस्कुरा दिये। ट्रंप ने कहा कि उनका पुतिन के साथ ‘‘बहुत, बहुत अच्छा संबंध’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘संबंधों की वजह से कई सकारात्मक चीजें सामने आ रही हैं।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़