South Africa: छात्रावास में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत

 Eight killed
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

उमलाजी बस्ती में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठवें व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी शहर डरबन के पास एक पुरुष छात्रावास में घुसे बंदूकधारियों ने आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उमलाजी बस्ती में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठवें व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: Afghanistan: लगभग 80 स्कूली छात्राओं को जहर दिया गया, अस्पताल में भर्ती

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़