दक्षिण कोरिया ने रूसी लड़ाकू विमानों को चेतावनी देते हुए गोलियां चलायीं

south-korea-fired-bullets-warning-the-russian-fighter-aircraft
[email protected] । Jul 23 2019 10:57AM

मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी और चेतावनी के लिए रूसी विमानों पर गोलियां चलायीं।उसका कहना है कि मंगलवार को ही चीन के लड़ाकू विमानों ने भी देश की हवाई सीमा का उल्लंघन किया।

सियोल। दक्षिण कोरिया का कहना है कि उसने देश की हवाई सीमा में घुस आए रूसी लड़ाकू विमानों को चेतावनी देते हुए उनपर गोलियां चलायीं। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूस के कई लड़ाकू विमान मंगलवार को देश के पूर्वी हिस्से में प्रवेश कर गए।

इसे भी पढ़ें: किया मोटर्स मंगलवार से शुरू करेगी SUV सेलटोस की प्री-बुकिंग

मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी और चेतावनी के लिए रूसी विमानों पर गोलियां चलायीं।उसका कहना है कि मंगलवार को ही चीन के लड़ाकू विमानों ने भी देश की हवाई सीमा का उल्लंघन किया। मंत्रालय ने इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी।

इसे भी पढ़ें: व्यापार विवाद सुलझाने में नाकाम रहे दक्षिण कोरिया और जापान

All the updates here:

अन्य न्यूज़