श्रीलंका में 10 साल पहले अखबार के संपादक पर हमले के लिए सैनिक गिरफ्तार

sri-lanka-soldier-arrested-for-attacking-sinhalese-language-newspaper-editor

श्रीलंका में 10 साल पहले सिंहली भाषा के चर्चित अखबार के संपादक पर हमला करने के लिए एक सैनिक को गिरफ्तार किया गया। संपादक की कार पर पाए गए उंगलियों के निशान से मिलान के बाद सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोलंबो। श्रीलंका में 10 साल पहले सिंहली भाषा के चर्चित अखबार के संपादक पर हमला करने के लिए एक सैनिक को गिरफ्तार किया गया। संपादक की कार पर पाए गए उंगलियों के निशान से मिलान के बाद सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के राष्ट्रपति ने अमेरिका के साथ सैन्य सौदा नामंजूर करने की घोषणा की

‘द संडे लीडर’ के संपादक लसांत विक्रमतुंगा की हत्या के दो सप्ताह बाद जनवरी 2009 में रिविरा अखबार के संपादक उपाली तेन्नाकून और उनकी पत्नी को बुरी तरह पीटा गया था। यह हमला उस वक्त हुआ था जब तेन्नाकून और उनकी पत्नी कार्यालय जा रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: अब कोई खतरा नहीं, पर्यटकों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है श्रीलंका: अमरतुंगा

अज्ञात लोगों के एक गिरोह ने उनकी कार को घेर कर दंपति पर हमला किया था। पुलिस ने बताया कि 27 जून को अटॉर्नी जनरल के निर्देश के बाद गिरफ्तारी हुई। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़