दिल का दौरा पड़ने से सूडान के रक्षा मंत्री का हुआ निधन

sudan

सूडान के रक्षा मंत्री जनरल गमाल अल-दीन उमर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अधिकारियों ने कहा कि उमर मंगलवार देर रात तक चली बैठकों में शामिल हुए और बुधवार तड़के उनका निधन हो गया। इस बारे में और कोई विस्तृत जानकारी नहीं है।

काहिरा। सूडान के रक्षा मंत्री जनरल गमाल अल-दीन उमर का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जनरल उमर को दिल का दौरा उस समय पड़ा जब वह पड़ोसी दक्षिण सूडान की आधिकारिक यात्रा पर थे। यह जानकारी सूडान के सैन्य एवं सरकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने कहा कि उमर दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में थे और वह अपने देश की सरकार और विद्रोही समूहों के बीच शांति वार्ता में हिस्सा ले रहे थे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बैठकें रद्द की

अधिकारियों ने कहा कि उमर मंगलवार देर रात तक चली बैठकों में शामिल हुए और बुधवार तड़के उनका निधन हो गया। इस बारे में और कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे। उमर सूडान की संप्रभु परिषद के सदस्य थे, जिसने पिछले साल देश के सैन्य और लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के बीच 39 महीने के सत्ता साझा करने के समझौते के तहत सत्ता संभाली थी। इस आंदोलन ने पूर्व तानाशाह राष्ट्रपति उमर अल-बशीर के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। संप्रभु परिषद के प्रमुख जनरल अब्दुल फतह बुरहान ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि उन्हें उमर के निधन पर दुख है जिनका ‘‘सूडान की स्थिरता के लिए संघर्ष करते हुए निधन हो गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़