पटरी पर लौट रही जिंदगी, वुहान शहर छोड़कर जा रहे हजारों लोग

wuhan lockdown

11 सप्ताह के बंद के बाद वुहान शहर में जिंदगियां पटरी पर लौट रही हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की बहादुरी के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। साथ ही साथ शहर के नागरिक झंडे लहराते हुए देखे गए और कुछ लोगों ने तो ‘वुहान आगे बढ़ो’ के नारे भी लगाए।

चीन के वुहान शहर से फैली महामारी का कहर अब विश्व के लगभग हर एक देश में देखने को मिल रहा है। जबकि चीन के हालात अब संभल गए हैं। वुहान शहर से ही कोरोना वायरस की शुरुआत हुई जिसके बाद शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था लेकिन हालात सुधरने के बाद अब वुहान के लोगों को बाहर यात्रा करने की अनुमति दी जा चुकी है।

चीन के अधिकारियों ने चरणबद्ध तरीके से वुहान शहर में जारी लॉकडाउन को खत्म किया। सर्वप्रथम लॉकडाउन में ढील दी गई और फिर बीते शुक्रवार को अधिकारियों ने लोगों को घरों में ही रहने की और जरूरत के बगैर बाहर नहीं जाने की हिदायत दी। ताकि एक बार फिर से कोरोना वायरस फैलने की कोई गुंजाइश नहीं बचे। 

इसे भी पढ़ें: कमजोर और बेहाल हुआ चीन, भारत बनेगा मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल किंग 

ग्यारह सप्ताह बाद खुला वुहान शहर

चीन के वुहान शहर से फैले संक्रमण को रोकने के लिए दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन का मॉडल अपनाया। क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने का सिर्फ एकलौता यही माध्यम है। आसान शब्दों में कहें तो इस वायरस से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनानी पड़ेगी। जिसको ध्यान में रखते हुए ही अलग-अलग देशों की सरकारों ने लॉकडाउन का फैसला लिया। हालांकि वुहान शहर को ग्यारह सप्ताह के बाद लॉकडाउन से आजादी मिल गई।

लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब वुहान के लोग सड़कों पर वापस निकल सकते हैं। जिसके साथ ही वुहान के 1.1 करोड़ लोग कहीं भी आ-जा सकते हैं इसके लिए उन्हें किसी प्रकार की कोई भी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। हालांकि प्रशासन की शर्त के मुताबिक अनिवार्य स्मार्ट फोन एप्लिकेशन में यह पता चलता हो कि वे स्वस्थ हैं और किसी भी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: फिर से खुला वुहान का Sea Food मार्केट, बढ़ सकता है कोरोना का कहर 

वुहान आगे बढ़ो के लगे नारे

11 सप्ताह के बंद के बाद वुहान शहर में जिंदगियां पटरी पर लौट रही हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की बहादुरी के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। साथ ही साथ शहर के नागरिक झंडे लहराते हुए देखे गए और कुछ लोगों ने तो ‘वुहान आगे बढ़ो’ के नारे भी लगाए।

सड़कों पर गाड़ियां उतर आईं, सैकड़ों लोग शहर से बाहर जाने के लिए ट्रेनों और विमानों का इंतजार करते दिखे। जबकि कई लोग नौकरी पर जाने को बेताब नजर आए। चीन में कोरोना वायरस के 82,000 मामलों में से अधिकतर मामले वुहान शहर के ही थे।

हालांकि, चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई जिनमें से एक व्यक्ति की शंघाई में और एक अन्य की हुबेई प्रांत में मौत हुई, इसके साथ ही देश में संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,333 हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: मिली दवाई तो दुनिया हुई मोदी की मुरीद, ट्रंप बोले महान, ब्राजील के राष्ट्रपति ने बताया संजीवनी लाने वाला हनुमान 

77 हजार मरीजों को मिल चुकी अस्पताल से छुट्टी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की मंगलवार तक 81,802 थी। जिसमें से 1,190 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। जबकि 77,279 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि 3,333 लोगों की कोविड-19 के चलते मौत हो गई।

भले ही वुहान शहर से लॉकडाउन पूरी तरह से समाप्त हो गया हो लेकिन सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ने इतनी जल्दी जश्न मनाने के खिलाफ चेतावनी दी है।

चीन सरकार ने वुहान शहर को फिर से पैरों पर खड़ा करने के लिए 20 बिलियन युआन का प्रिफरेंशियल लोन देने की बात कही है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में बढ़ते कोरोना संकट के बीच गर्भवती महिलाएं घरों में ही देंगी बच्चों को जन्म 

तेजी से छोड़ रहे वुहान शहर

ग्यारह हफ्ते जारी रहे लॉकडाउन की वजह से कई सारी जिन्दगियां चीन के वुहान शहर में फंस गईं थीं। हालांकि,  लॉकडाउन हटते ही लाखों लोग शहर छोड़कर जाने लगे। वुहान शहर को छोड़ने के लिए लोगों ने बस, ट्रेन और फ्लाइट का सहारा ले रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वुहान शहर छोड़ रहे लोग चीन के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं जो शहर में नौकरी करते थे। लेकिन 2 महीने तक कोरोना वायरस के चलते फंसे हुए थे।

वहीं कुछ लोग अपनी नौकरी में वापसी के लिए वुहान शहर छोड़ रहे हैं तो वहीं ज्यादातर लोग लूनर ईयर की छुट्टियां बिताने के लिए यहां आए थे। 

इसे भी पढ़ें: महामारी से जूझ रहे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी योद्धा हैं, इनकी सुरक्षा करनी होगी: SC 

चीन की स्थिति बेहतर

कोरोना वायरस संक्रमण से चीन को राहत मिली है और वह अपनी पुरानी जिन्दगी में लौटने का प्रयास कर रही है। जबकि स्पेन, इटली और फ्रांस के बाद अब सबसे ज्यादा वायरस का असर अमेरिका में देखा जा रहा है। अब तक अमेरिका में कोरोना वायरस के 4 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी देखें : Coronavirus पूरी दुनिया के खिलाफ China की बड़ी साजिश, ऐसे चली गयी हर चाल 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़