PM Modi के Israel जाने से पहले बहिष्कार की धमकी से मचा भारत में बवाल, कुछ बड़ा होने वाला है?

PM Modi
AI Image
अभिनय आकाश । Feb 24 2026 11:57AM

करीब 8 साल बाद पीएम मोदी का यह दौरा इजराइल में होने जा रहा है और इसे सिर्फ़ एक सामान्य कूटनीतिक यात्रा नहीं कहा जा सकता है बल्कि वैश्विक राजनीति में इसे बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन इस दौरे के शुरू होने से पहले ही इजराइल की राजनीति में नया बवाल छिड़ गया है। विपक्ष ने यह चेतावनी दी है कि अगर कुछ शर्तें पूरी नहीं होती है तो वे संसद में पीएम मोदी के भाषण का बहिष्कार भी कर सकते हैं।

भारत इजराइल के बीच डिफेंस डील संभव है। यह जानकारी इस वक्त मिल रही है। भारत को आयरन रोम तकनीक मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे पर यह डिफेंस डील संभव है और भारत में ही इस सिस्टम का निर्माण किया जा सकेगा। पीएम मोदी का ये जो इजराइल दौरा है इसी में ये डील हो सकती है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को इजराइल के दौरे पर पहुंचने वाले हैं। यानी करीब 8 साल बाद पीएम मोदी का यह दौरा इजराइल में होने जा रहा है और इसे सिर्फ़ एक सामान्य कूटनीतिक यात्रा नहीं कहा जा सकता है बल्कि वैश्विक राजनीति में इसे बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन इस दौरे के शुरू होने से पहले ही इजराइल की राजनीति में नया बवाल छिड़ गया है। विपक्ष ने यह चेतावनी दी है कि अगर कुछ शर्तें पूरी नहीं होती है तो वे संसद में पीएम मोदी के भाषण का बहिष्कार भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गाजा पर ट्रंप कर रहे थे बड़ा ऐलान, तभी बोर्ड ऑफ पीस में पहुंचा भारत, हैरान रह गई दुनिया!

यही वजह है कि अब इस पूरे दौरे पर सिर्फ भारत और इजराइल ही नहीं पूरी दुनिया की नजरें टिक गई है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार जुलाई 2017 में इजराइल का दौरा किया था। यह भारत के किसी भी प्रधानमंत्री का पहला आधिकारिक दौरा था इजराइल का। उस समय उनकी मुलाकात हुई। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन ने तन्याहू से और दोनों नेताओं के बीच गहरी दोस्ती भी दुनिया के सामने आ गई। लेकिन अब फरवरी 2026 में पीएम मोदी का दौरा प्रस्तावित है जो 25 से 26 फरवरी तक होगा। इस बार हालात पहले से काफी अलग हैं क्योंकि दुनिया में तनाव बढ़ चुका है। युद्ध और भू राजनीतिक प्रतिस्पर्धा काफी तेज हो चुकी है और कई देश नए संकरण गठबंधन बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Israel दौरा: भारत को मिलेगा 'Iron Dome' जैसा Missile Defence System?

यही वजह है कि यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है भारत और इजराइल के लिए। इस दौरे का एक बड़ा कारण भारत का हालिया रक्षा बजट भी है। 1 फरवरी को भारत सरकार ने जो बजट पेश किया है उसमें सेना के लिए काफी ज्यादा फंड बढ़ाया गया है। इसके साथ ही भारत आधुनिक हथियारों की खरीद कर रहा है। निर्माण पर भी तेजी से काम शुरू कर चुका है। भारत पहले से ही फ्रांस से 114 और राफेल डील कर रहा है। इस बीच इजराइल और अमेरिका दोनों भारत के साथ मिलकर हथियार बनाने की योजना पर काम करना चाहते हैं। दरअसल भारत आज की दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा बाजार बन चुका है। ऐसे में अगर इजराइल अपने हथियार बनाने के कारखाने भारत में शिफ्ट करता है तो यह एक बड़ा रणनीतिक बदलाव होने वाला है। यही वजह है कि कुछ एक्सपर्ट यहां तक कह रहे हैं कि क्या दुनिया का पावर सेंटर धीरे-धीरे बदल रहा है और नया पावर सेंटर भारत बन रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Lebanon पर Israel का बड़ा हमला, Hezbollah कमांडर ढेर, Ceasefire पर बढ़ा संकट

अब दुनिया की बढ़ती अस्थिरता की चर्चा करते समय कई एक्सपर्ट अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी जिक्र करते हैं। ट्रंप और नितिनया के रिश्ते पहले से काफी करीबी माने जाते रहे। ऐसे माहौल में अगर भारत और इजराइल अपने रिश्तों को और मजबूत करते हैं तो इसका असर वैश्विक राजनीति पर पड़ सकता है। कई लोगों का मानना है कि अमेरिका भी यह जरूर देख रहा होगा कि भारत और इजराइल की बढ़ती नजदीकी आगे किस दिशा में जाती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़