Donald Trump का बड़ा दावा: 'मैंने रुकवाया India-Pakistan के बीच परमाणु युद्ध', एक ही दिन में दो बार दोहराई बात

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को ‘नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट’ में कहा, ‘‘मैंने एक साल में आठ भयंकर युद्धों को समाप्त कराया जैसे कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध, कोसोवो और सर्बिया के बीच युद्ध, पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध, आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध।’’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने उस विवादास्पद दावे को हवा दी है जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित सैन्य संघर्ष को रोकने का श्रेय खुद को दिया है। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को एक ही दिन में दो अलग-अलग मंचों से यह दावा दोहराया कि उनकी मध्यस्थता के कारण ही दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच युद्ध थमा। वाशिंगटन में आयोजित वार्षिक ‘नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट’ को संबोधित करते हुए ट्रंप ने वैश्विक शांतिदूत के रूप में अपनी भूमिका पर जोर दिया।
इसे भी पढ़ें: Meghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद जानलेवा खनन, ब्लास्ट में Assam के 16 मजदूरों की मौत
ट्रंप ने बृहस्पतिवार को ‘नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट’ में कहा, ‘‘मैंने एक साल में आठ भयंकर युद्धों को समाप्त कराया जैसे कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध, कोसोवो और सर्बिया के बीच युद्ध, पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध, आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध।’’
बाद में ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर भी एक पोस्ट में इस दावे को फिर दोहराया कि उन्होंने ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध’’ होने से रुकवाया। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अमेरिका विश्व का सबसे शक्तिशाली देश है। मैंने अपने पहले कार्यकाल में इसकी सेना को नए सिरे से पूरी तरह मजबूत किया था...।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दुनिया भर के कई देशों- पाकिस्तान और भारत, ईरान और इजराइल तथा रूस और यूक्रेन के बीच परमाणु युद्धों को रोका है।’’
इसे भी पढ़ें: Manipur Churachandpur Fresh Violence | नई सरकार के गठन के बीच फिर सुलगा चुराचांदपुर, डिप्टी सीएम की शपथ के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन
अमेरिका के राष्ट्रपति ने 90 से अधिक बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को समाप्त कराया। ट्रंप ने पहली बार पिछले साल 10 मई को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान सैन्य टकराव को ‘‘पूर्ण रूप से और तत्काल’’ रोकने पर सहमत हुए। भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से लगातार इनकार किया है।
अन्य न्यूज़












