खराब मौसम के कारण नावों के डूबने से दो पाकिस्तानी मछुआरों की मौत, 10 लापता

खराब मौसम के कारण मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं के पाकिस्तान के तट पर डूब जाने से कम से कम दो मछुआरों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य लापता हो गए। नौसेना और समुद्री सुरक्षा पोतों ने 32 मछुआरों को बचा लिया।
कराची। खराब मौसम के कारण मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं के पाकिस्तान के तट पर डूब जाने से कम से कम दो मछुआरों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य लापता हो गए। नौसेना और समुद्री सुरक्षा पोतों ने 32 मछुआरों को बचा लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौकाएं शनिवार को तटीय शहर केटी बंदर के पास अरब सागर में डूब गईं।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की विपक्षी मोर्चेबंदी में फंसे इमरान खान, बोले- पद छोड़ने पर मजबूर किया गया तो और भी खतरनाक हो जाऊंगा
नौसेना और समुद्री सुरक्षा पोतों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लापता मछुआरे नहीं मिल जाते। आम तौर पर मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौकाएं आधुनिक नौवहन और सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित नहीं होती हैं।
