Russia की युद्ध अर्थव्यवस्था को झटका देने के लिए UK ने 6 बैंकों और जहाजों पर लगाया प्रतिबंध

UK Imposes Sanctions on Russia
AI Image

लंदन में ब्रिटेन सरकार ने यूक्रेन का समर्थन करते हुए रूस के छह प्रमुख बैंकों और 'शैडो फ्लीट' के टैंकरों समेत 19 संस्थाओं पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री एड मिलिबैंड के पद संभालने के बाद जारी किया गया यह पहला प्रतिबंध पैकेज है। इसके तहत सैन्य उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली दुर्लभ धातुओं का आयात करने वाली चार रूसी कंपनियों को भी निशाना बनाया गया है।

ब्रिटेन ने यूक्रेन के समर्थन में बृहस्पतिवार को रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की, जिनमें बैंक और ‘छद्म बेड़े’ के जहाजों को निशाना बनाया गया है। यह प्रतिबंध पैकेज एड मिलिबैंड के ब्रिटेन का विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद पहला है। उन्होंने पिछले महीने यह जिम्मेदारी संभाली थी।

इसे भी पढ़ें: Russia में Drone फैक्टरी के प्रमुख Vladimir Tkachuk कार धमाके में घायल, चालक की मौत

ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने बताया कि प्रतिबंधों के दायरे में 19 लक्ष्य शामिल हैं। इनमें छह रूसी बैंक हैं, जिन पर रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था को समर्थन देने का आरोप है। इसके अलावा छह नए अधिग्रहीत ‘छद्म बेड़े’ (शैडो फ्लीट) टैंकर को भी प्रतिबंधित किया गया है, जिन पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बचने में मदद करने का आरोप है।

साथ ही प्रतिबंधों में चार रूसी कंपनियां भी शामिल हैं, जो टैंटलम और नियोबियम जैसी दुर्लभ धातुओं का आयात करती हैं। इन धातुओं का इस्तेमाल यूक्रेन के युद्ध में इस्तेमाल होने वाले सैन्य उपकरणों के निर्माण में किया जाता है। मिलिबैंड ने कहा, ‘‘आज के नए प्रतिबंध यूक्रेन के समर्थन और क्रेमलिन की आक्रामकता को बढ़ावा देने वालों पर दबाव बनाने की ब्रिटेन की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन की लड़ाई हमारी लड़ाई है।

इसे भी पढ़ें: Lion Brewery बीयर: ब्रिटेन की लॉयन ब्रूअरी ने 60 साल बाद भारतीय बाजार में की वापसी

जो लोग यूक्रेन की स्वतंत्रता और लोकतंत्र को खतरा पहुंचाते हैं, वे ब्रिटेन की घरेलू सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं। इसलिए हम रूस पर तब तक दबाव बढ़ाते रहेंगे, जब तक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति स्थापित नहीं हो जाती।

All the updates here:

अन्य न्यूज़