संयुक्त राष्ट्र ने किया यमन में 72 घंटे के संघर्षविराम का ऐलान

[email protected] । Oct 18 2016 11:00AM

संयुक्त राष्ट्र ने यमन में बृहस्पतिवार से 72 घंटे के संघर्षविराम का ऐलान किया है। यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इस्माइल औल्द शेख अहमद ने यह जानकारी दी।

अदेन। संयुक्त राष्ट्र ने यमन में बृहस्पतिवार से 72 घंटे के संघर्षविराम का ऐलान किया है। यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इस्माइल औल्द शेख अहमद ने सोमवार को एक बयान में बताया ‘‘अप्रैल में हुए संघर्षविराम की 19 अक्तूबर 2016 से स्थानीय समयानुसार रात 12 बजे से 72 घंटे के लिए एक बार फिर शुरूआत होगी।’’

इससे पहले यमन के राष्ट्रपति अब्देराब्बो मंसूर हादी ने, संघर्षविराम के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदायों के आह्वान के बाद सोमवार सुबह एक बयान में संघर्षविराम के लिए सहमति जाहिर की। अहमद ने रविवार को कहा कि वह हुथी बंदूकधारियों के प्रमुख वार्ताकार और हादी सरकार के संपर्क में हैं। संयुक्त राष्ट्र, ब्रिटेन और विश्व निकाय के यमन में शांति दूत ने रविवार को देश में जारी गृह युद्ध से जुड़े पक्षों से संघर्षविराम का ऐलान करने का अनुरोध किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़