अकाल संकट पर काबू पाने में विफल रहने के लिए अफ्रीका की आलोचना

United States criticizes Africa for failure on famine threat
[email protected] । Jul 20 2017 3:47PM

अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने 1.4 करोड़ से ज्यादा लोगों के सामने मंडरा रहे अकाल के संकट से निपटने में ‘साझा विफलता’ के लिए अफ्रीकी देशों की कड़ी आलोचना की है।

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने 1.4 करोड़ से ज्यादा लोगों के सामने मंडरा रहे अकाल के संकट से निपटने में ‘साझा विफलता’ के लिए अफ्रीकी देशों की कड़ी आलोचना की है। हेली ने इन देशों की आलोचना इस वजह से भी की कि इन्होंने कांगो द्वारा मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के बावजूद उसे संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष मानवाधिकार संस्था की सीट के लिए नामित किया है।

हेली ने मंगलवार को कहा कि पूर्वोत्तर नाइजीरिया, सोमालिया और दक्षिणी सूडान में मंडरा रहे अकाल की प्रमुख वजह सशस्त्र संघर्ष है। यह स्थिति ऐसी वजहों से निपटने के लिए उत्तरदायी सरकारों और पीड़ितों तक सहायता पहुंचने देने में लड़ाकों की विफलता का एक त्रासद उदाहरण है। अफ्रीका के मुद्दे पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में उन्होंने दोहराया कि मानवाधिकारों के उल्लंघन और संघर्ष के बीच एक अहम रिश्ता है और जब अफ्रीकी देश मानवाधिकार परिषद की सीट के लिए कांगो जैसे देश का नाम आगे करते हैं तो इससे संघर्ष गहरा जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़