अमेरिका ने पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा का वीजा किया फ्रीज, संपत्तियों पर भी लगाए प्रतिबंध

अमेरिका के वित्त विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बाइडन प्रशासन ने पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट और रूसी संसद की पूर्व सदस्य अलीना कबाएवा पर कड़े प्रतिबंध लगाए है। कुछ दिनों पहले यह भी चर्चा चल रही थी कि पुतिन जल्द ही एक बार फिर से पिता बनने वाले है।
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन की गर्लफ्रेंड को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। बता दें कि रूस की पूर्व जिमनास्ट और पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा का अमेरिका ने वीजा फ्रीज कर दिया है। यहीं नहीं अलीना की संपत्ति पर भी अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी जानकारी अमेरिका के वित्त विभाग ने दी है। यह प्रतिबंध रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नजदीकी सदस्यों पर लगाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: नैंसी पेलोसी की ताइवान की राष्ट्रपति से ऐतिहासिक मुलाकात, अमेरिका ने कहा- ताइवान का हमेशा साथ देंगे
अमेरिका के वित्त विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बाइडन प्रशासन ने पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट और रूसी संसद की पूर्व सदस्य अलीना कबाएवा पर कड़े प्रतिबंध लगाए है। कुछ दिनों पहले यह भी चर्चा चल रही थी कि पुतिन जल्द ही एक बार फिर से पिता बनने वाले है और इस बच्चे की मां और कोई नहीं बल्कि खुद उनकी गर्लफ्रेंड अलीना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन और अलीना के पहले से ही दो बच्चे है औप अब वह तीसरे बच्चे को जन्म देने जा रही है। गौरतलब है कि अमेरिका ने अप्रैल में पुतिन की दो बेटियों कैटरीना व्लादिमीरोवना तिखोनोवा और मारिया व्लादिमीरोवना वोरोत्सोवा पर भी प्रतिबंध लग दिए थे।
US blacklists Putin's rumoured girlfriend in latest round of sanctions
Read @ANI Story | https://t.co/Rc7I1AgDzm#Russia #Putin #UkraineRussiaWar #USsanctions pic.twitter.com/Zh3SvdHAMJ— ANI Digital (@ani_digital) August 3, 2022
अन्य न्यूज़















