अमेरिका का नया नियम: शरण चाहने वालों को अब बिना प्रारंभिक साक्षात्कार सीधे आव्रजन न्यायालयों में भेजा जाएगा

Prabhasakshi Image

अमेरिका ने शरण चाहने वालों के लिए एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत उन्हें सीधे आव्रजन न्यायालयों में भेजा जाएगा। इस नियम का उद्देश्य अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के पास लंबित 14 लाख आवेदनों का जल्द निपटारा करना है। यूएससीआईएस के निदेशक जोसेफ एडलो के अनुसार, इस कदम से संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 28 जुलाई अमेरिका ने एक नया नियम लागू किया है जिसके तहत, शरण चाहने वालों को आव्रजन अधिकारियों के प्रारंभिक साक्षात्कार के बिना सीधे आव्रजन न्यायालयों में भेजा जाएगा। यह नियम मंगलवार को तत्काल प्रभाव से लागू हो गया जिसका उद्देश्य अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के समक्ष लंबित आवेदकों की 14 लाख अर्जियों का जल्द से जल्द निपटारा करना है। यूएससीआईएस के निदेशक जोसेफ एडलो ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘ अमेरिका की शरण (आश्रय) प्रणाली उन लोगों की सुरक्षा के लिए बनाई गई है जिन्हें वास्तव में उत्पीड़न का भय है।

यह नया नियम यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि संसाधनों का उपयोग ऐसे दावों के समयबद्ध निपटारे के लिए किया जाए, न कि उन लोगों पर जो इस प्रणाली का लाभ उठाकर इसे एक कानूनी खामी के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं।’’ यूएससीआईएस ने कहा कि फिलहाल शरण संबंधी आवेदनों पर निर्णय लेने का अधिकार यूएससीआईएस और न्याय विभाग के अधीन आव्रजन न्यायाधीशों, दोनों के पास है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़