अमेरिका बगदाद दूतावास से सभी अनावश्यक कर्मचारियों को निकालने का आदेश देने की तैयारी कर रहा

White house
ANI

अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास से अमेरिकी कर्मियों की संभावित निकासी में मदद करने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।

अमेरिका का विदेश मंत्रालय क्षेत्रीय अशांति की आशंका के कारण बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास से सभी अनावश्यक कर्मियों की निकासी का आदेश देने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका के दो अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बगदाद दूतावास में पहले से ही सीमित संख्या में कर्मचारी हैं और इस आदेश से बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रभावित नहीं होंगे। मंत्रालय बहरीन और कुवैत से भी अनावश्यक कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की निकासी का आदेश दे रहा है।

अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास से अमेरिकी कर्मियों की संभावित निकासी में मदद करने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़