India-Iran Trade Agreements की खबरों पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का बड़ा बयान, कहा- कोई बातचीत नहीं हो रही है...

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और ईरान के बीच किसी संभावित व्यापार समझौते की अटकलों को खारिज किया है। बुधवार को एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों देश किसी व्यापारिक समझौते को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और ईरान के बीच किसी संभावित व्यापार समझौते की अटकलों को खारिज किया है। बुधवार को एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों देश किसी व्यापारिक समझौते को लेकर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश ईरान की सरकार के साथ बातचीत करते हैं। रुबियो की यह टिप्पणी ‘फॉक्स न्यूज रेडियो’ के ‘द ब्रायन किलमीड शो’ में एक साक्षात्कार के दौरान आई। रुबियो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बीच बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर हुई मुलाकात के बारे में सवाल पूछा गया था।
इसे भी पढ़ें: Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद
कार्यक्रम के प्रस्तोता ब्रायन किलमीड की इस टिप्पणी पर कि मोदी और पेजेश्कियन व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, रुबियो ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच किसी व्यापार समझौता को लेकर बातचीत हो रही है। जाहिर तौर पर सभी देश अपनी-अपनी विदेश नीति बनाते हैं और दुनिया के कई देश ईरान की सरकार के साथ बातचीत करते हैं।’’ अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी देश को ईरान को प्रतिबंधों से बचने में मदद नहीं करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Odisha में BJD का आरोप, SIR के तहत अल्पसंख्यक वोटरों पर Form 7 का गलत इस्तेमाल
मुख्य बिंदु:
व्यापार वार्ता से इनकार: रुबियो ने कहा कि भारत और ईरान के बीच व्यापार समझौते पर कोई बातचीत नहीं हो रही है।
स्वतंत्र विदेश नीति: उन्होंने माना कि दुनिया के कई देश अपनी विदेश नीति के तहत ईरान की सरकार के साथ बातचीत करते हैं।
प्रतिबंधों पर रुख: उन्होंने दोहराया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, किसी भी देश को ईरान को प्रतिबंधों से बचने में मदद नहीं करनी चाहिए।
Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi
अन्य न्यूज़













