Vladimir Putin ने Sergei Shoigu को रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सचिव नियुक्त किया

Vladimir Putin
ANI

पुतिन द्वारा शोइगु के स्थान पर आंद्रेई बेलौसोव को देश के रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव रखे जाने के बाद की गई है। शोइगु ने वर्षों तक रक्षा मंत्री के तौर पर काम किया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निकोलाई पेत्रुशेव की जगह सर्गेई शोइगु को रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सचिव नियुक्त करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। रूस के राष्ट्रपति के आवासीय परिसर क्रेमलिन ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह नियुक्ति पुतिन द्वारा शोइगु के स्थान पर आंद्रेई बेलौसोव को देश के रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव रखे जाने के बाद की गई है। शोइगु ने वर्षों तक रक्षा मंत्री के तौर पर काम किया। यह फेरबदल ऐसे समय में किया गया है तब राष्ट्रपति के रूप में पुतिन का पांचवां कार्यकाल शुरू हुआ है और यूक्रेन के साथ युद्ध जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़