2 दिन में पेशावर में लहरा देंगे झंडा! तालिबान का ऐलान, पाकिस्तान हुआ परेशान

Shehbaz
AI-Generated
अभिनय आकाश । Oct 2 2026 12:54PM

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया, जबकि अफगानिस्तान ने नागरिक मौतों का आरोप लगाया है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह अफगान लोगों के सब्र का इम्तिहान न ले।

पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में एक बार फिर हवाई हमला किया गया है। अफगानिस्तान का कहना है कि इस हमले में नौ आम नागरिक मारे गए हैं और 11 घायल हो गए हैं। वहीं पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उन्होंने दो जगहों पर आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया है। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि 22 आतंकी मारे गए हैं। पाकिस्तान ने इस कार्रवाही को सीमा पार मौजूद चरमपंथियों के ठिकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया। लेकिन पाकिस्तान की ओर से की गई इस कार्रवाही से तालिबान तिलमिला गया है और उसने पाकिस्तान को सीधी धमकी दे दी है। तालिबान के बॉर्डर और ट्राइबल अफेयर्स मंत्री नूरुल्ला नूरी ने पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसियों को अफगानिस्तान का इतिहास याद रखने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान अफगान लोगों के सब्र का इम्तिहान ना ले। तनाव के बीच नूरी ने यहां तक दावा किया है कि अगर अफगानिस्तान चाहे तो 2 दिन में पेशावर में अफगान झंडा फहराया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: PoJK में 4 महीने से Internet बंद और हिंसा, एक्टिविस्ट तस्लीमा अख्तर ने Pakistan को किया बेनकाब

नूरी का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। हाल के दिनों में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए हैं। गुरुवार की सुबह भी पाकिस्तान ने हमला किया। इस्लामाबाद का कहना है कि उसने आतंकियों और ड्रोन हमलों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं काबुल इन हमलों को अपनी जमीन पर हमला बता रहा है। नूरुल्लाह ने पाकिस्तान के लिए यह चेतावनी काबुल में एक सभा को संबोधित करते हुए जारी की है। उन्होंने पाकिस्तान के मिलिट्री और इंटेलिजेंस को अफगानिस्तान के इतिहास, राजनीति और वहां के हालात को समझने की सलाह दी है। उन्होंने सोवियत संघ और अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़ी सैन्य ताकत होने के बावजूद दोनों देश अफगानिस्तान में अपने मकसद हासिल नहीं कर सके हैं। नूरी का इशारा साफ तौर पर पाकिस्तान की ओर था। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और उसके लोगों को कम आंकना पाकिस्तान के लिए भारी पड़ सकता है। उनका आरोप था कि पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसियां अफगानों के धैर्य की परीक्षा ले रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: Imran Khan समर्थकों के मार्च से पहले Islamabad में रास्तों पर रखे गए शिपिंग कंटेनर


उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान अपने पड़ोसियों से विवाद नहीं चाहता है लेकिन अगर उसे धमकी दी गई तो वो जवाब देगा। इससे पहले अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम नौ नागरिकों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए थे। तालीबान के प्रवक्ता जबी उल्लाह मुजाहिद ने गुरुवार को हमले की जानकारी देते हुए बताया कि हमले में आम लोगों के घरों को निशाना बनाया गया। मुजाहिद ने इसे आक्रामक कारवाई बताते हुए इसकी निंदा की। जबी उल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमला बुधवार रात कुनार के सुल्तान जिले के चुगा इलाके और हेलमंद के गर्म शेर जिले के सफर इलाके में किया गया। उनके मुताबिक हमले में नागरिक मारे गए और घायल हुए जबकि तीन घर तबाह हो गए। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच करीब 2600 कि.मी. लंबी सीमा है। जिसे लेकर दोनों देशों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़