मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Russia
ANI
अभिनय आकाश । Sep 18 2026 12:31PM

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के रिश्तों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी ने जो व्यक्तिगत भूमिका निभाई है उसे मैं शब्दों में बयां तक नहीं कर सकता। पीएम मोदी की वजह से रूस और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ी है। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी में असाधारण राजनीतिक सूझबूझ और दूरदर्शिता है। बता दें कि जिस वक्त सऊदी अरब का तेल एक्सपोर्ट पूरी तरह ठप हो चुका है। उस वक्त रूस ही भारत के लिए सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देश दुनिया से लोगों की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान रूस और इजराइल की बधाई ने खींचा है। इस वक्त रूस और इजराइल दुनिया के वो देश हैं जिनके आगे दुश्मन घुटनों पर आ गए हैं। लेकिन यही वह पहले दो देश हैं जिन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने जो कहा है उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको बता दें कि यह देश रूस था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के रिश्तों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी ने जो व्यक्तिगत भूमिका निभाई है उसे मैं शब्दों में बयां तक नहीं कर सकता। पीएम मोदी की वजह से रूस और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ी है। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी में असाधारण राजनीतिक सूझबूझ और दूरदर्शिता है। बता दें कि जिस वक्त सऊदी अरब का तेल एक्सपोर्ट पूरी तरह ठप हो चुका है। उस वक्त रूस ही भारत के लिए सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड है। 

इसे भी पढ़ें: तुमसे मिलना बातें करना बड़ा अच्छा लगता है...PM मोदी के जन्मदिन पर कुछ खास अंदाज में दोस्त पुतिन ने दी बधाई, जो ट्रंप को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा


इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करती हूं। उन्होंने कहा कि इटली और भारत अपनी दोस्ती को मजबूत कर रहे हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे प्रिय दोस्त हैं। मैं आपको जन्मदिन की बधाई देना चाहता हूं। आपने अपने जीवन में भारत के लिए बहुत कुछ हासिल किया है। हम दोनों ने भी मिलकर भारत और इजराइल की दोस्ती के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं। मैं आपसे जल्दी मिलने का इंतजार कर रहा हूं क्योंकि हम अपनी साझेदारी और दोस्ती को और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। आपको एक बार जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़