महिला ने पति को मार कर लाश के साथ किया सेक्स, शव के टुकड़े कर चूहों को खिलाया, शरीर का खून चार दिनों तक पिया

Woman killed her husband
रेनू तिवारी । Oct 30 2021 3:11PM

मरीना कोखल पर आरोप है कि उसने अपने पति की जहर देकर हत्या की और फिर उसके साथ यौन संबंध बनाया। सेक्स करने के बाद महिला ने अपने अपराध को छुपाने के लिए अपने पति के शरीर के कई टुकड़े किए, जिसमें से कुछ टुकड़ो को चूहों को खिलाया, कुछ अंगों को फ्रीज और वॉशिंग मशीन में डाल दिया।

रूस में मरीना कोखल नाम की एक महिला ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। मरीना कोखल (Marina Kokhal) पर आरोप है कि उसने अपने पति की जहर देकर हत्या की और फिर उसके साथ यौन संबंध बनाया। सेक्स करने के बाद महिला ने अपने अपराध को छुपाने के लिए अपने पति के शरीर के कई टुकड़े किए, जिसमें से कुछ टुकड़ो को चूहों को खिलाया, कुछ अंगों को फ्रीज और वॉशिंग मशीन में डाल दिया। हत्या के दौरान पति के शरीर से बहा खून कई दिनों तक महिला से पिया।

इसे भी पढ़ें: ये कैसी परीक्षा? जहां ब्रा उतार कर बैठती हैं लड़कियां, काट दी जाती है टॉप की बाजू, क्या ऐसे नियमों से रुकेगी चीटिंग? 

मरीना कोखल रूस में अपने पति के साथ रहती थी। उनके पति का नाम एंडी कार्टराईट (Andy Cartwright) था। आरोप हैं कि 37 वर्षीय महिला ने अपने पति को अपनी 68 वर्षीय मां एलेना कोखल के साथ मिल कर मार डाला और बाद में उसके शव की दुर्दशा की। महिला ने घर में ही रूसी-यूक्रेनी रैपर का शरीर चार दिनों घर में ही काट कर रखा था। शरीर को काटने के लिए उसने हैकसॉ और एक चाकू का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस केस की जांच के दौरान पत्नी पर शक किया लेकिन गुनाह इतनी सफाई से किया गया था कि पुलिस को कोर्ट में पेश करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले। पति एंडी कार्टराईट की हत्या में मुख्य संदिग्ध होने के बावजूद मरीना कोखल को हिरासत से रिहा कर दिया गया है और नजरबंद कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: नवजात शिशु के साथ डीएम दफ्तार के सामने गुहार लगाने पहुंची बलात्कार पीड़िता 

जांचकर्ताओं का दावा है कि पत्नी ने मधुमेह रोगियों के लिए एक हार्ड-टू-ट्रेस इंसुलिन विकल्प खरीदा और बाद में यूक्रेनी रैपर को ओवरडोज़ दिया, जिसका असली नाम अलेक्जेंडर युशको है। कोखल मुख्य संदिग्ध बनी हुई हैं, रूस के सर्वश्रेष्ठ फोरेंसिक वैज्ञानिक स्वीकार करते हैं कि वे यह साबित करने में विफल रहे हैं कि उन्होंने 68 वर्षीय अपनी मां एलेना कोखल के साथ मिलकर रैपर को घातक रूप से जहर दिया था।

रूसी महिला को अगस्त 2020 में गिरफ्तार किया गया था और तब से लेकर अब तक उनसे पूछताछ होती है लेकिन हत्या के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सका है। महिला ने पुलिस के सामने पति के शव को घर में रखने वाली बात को स्वीकार किया। कोखल आज तक इस मामले में मुख्य संदिग्ध बनी हुई है। माना जाता है कि उसने अपने पति के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर के चलते कार्टराईट की हत्या कर दी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़