दुनिया की सबसे अधिक वजन वाली महिला ईमान का निधन

World most weighted woman iman dies

दुनिया की सबसे अधिक वजन वाली महिला ईमान अब्दुल अत्ती का यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 37 साल की थी। इस साल की शुरूआत में वह उपचार के लिए भारत गई थी।

अबूधाबी। दुनिया की सबसे अधिक वजन वाली महिला ईमान अब्दुल अत्ती का यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 37 साल की थी। इस साल की शुरूआत में वह उपचार के लिए भारत गई थी। ईमान का वजन करीब 500 किलोग्राम था, लेकिन भारत में कई चिकित्सा प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद उसका वजन 323 किलोग्राम कम हो गया था। अबूधाबी के बुर्जील अस्पताल में उनका निधन हुआ।

अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक दिल की बीमारी और गुर्दे के काम बंद कर देने जैसी कई जटिलताओं के कारण ईमान का निधन हुआ। बीते चार मई को उन्हें भारत ये यूएई लाकर इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 20 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। इससे पहले मुंबई के सैफी अस्पताल में उनका उपचार चला था। मार्च महीने में भारतीय चिकित्सकों ने सर्जरी के जरिए उनके पेट के आकार को दो-तिहाई कम कर दिया था। उनके आनुवंशिकी परीक्षण से यह पता चला था कि उनमें जीन संबंधी विकार है जिसे सर्जरी के जरिए ठीक नहीं किया जा सकता।

भारत में उनका उपचार उस वक्त रुक गया था जब ईमान की बहन शाईमा ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि भारत में उनकी बहन का सही ढंग से उपचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सैफी अस्पताल के चिकित्सकों ने ईमान की हालत में सुधार होने और वजन कम होने के बारे में ‘फर्जी दावे’ किए थे। ईमान मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर की रहने वाली थीं। बीते नौ सितंबर को उन्होंने अपना 37वां जन्मदिन मनाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़