दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का 112 वर्ष की उम्र में निधन

Homage

‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में नामित किए गए सैटर्निनो डे ला फुएंते का मंगलवार को 112 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिकॉर्ड एजेंसी ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ ने बताया कि सैटर्निनो डे ला फुएंते का निधन स्पेन के उत्तर पश्चिमी शहर लियोन में उनके घर पर हुआ।

मैड्रिड। ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में नामित किए गए सैटर्निनो डे ला फुएंते का मंगलवार को 112 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिकॉर्ड एजेंसी ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ ने बताया कि सैटर्निनो डे ला फुएंते का निधन स्पेन के उत्तर पश्चिमी शहर लियोन में उनके घर पर हुआ।

इसे भी पढ़ें: सदर बाजार के व्यापारियों ने सम-विषम के आधार पर दुकान खोलने के नियम के खिलाफ प्रदर्शन किया

एजेंसी ने बताया कि ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने पिछले साल सितंबर में डे ला फुएंते को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में नामित किया था और मंगलवार को उनकी मृत्यु की पुष्टि की। फुएंते का जन्म 11 फरवरी 1909 में पुएंते कास्त्रो में हुआ था। ‘ईएफई’ की खबर के अनुसार, फुएंते एक मोची थे और 13 साल की उम्र में उन्होंने जूते की एक फैक्टरी में काम करना शुरू कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत ने दुनिया को चेताया, अलकायदा के रिश्ते लश्कर एवं जैश जैसे आंतकी समूहों से और मजबूत हो रहे

फुएंते के परिवार में उनकी पत्नी, आठ बच्चे, 14 पोता-पोती और 22 प्रपौत्र हैं। एजेंसी के अनुसार, बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़