Astro Beliefs: रात को सोने से पहले करेंगे ये उपाय तो सूर्य की तरह चमक उठेगा भाग्य

Astro Beliefs
Creative Commons licenses

ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनसे व्यक्ति अपने भाग्य को बदल सकता है। ज्योतिष में सुबह उठने से लेकर रात में सोने से पहले कुछ कामों को करने की सलाह दी जाती है। जिससे व्यक्ति का भाग्योदय होता है।

ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जानकारी देता है। इसके साथ ही भाग्योदय, भाग्य का साथ पाने और भाग्य को चमकाने के भी कुछ अचूक उपायों के बारे नमें बताया गया है। अगर आप इन छोटे-छोटे उपायों को करते हैं, तो इससे व्यक्ति बड़ी सरलता से अपने भाग्य का साथ पा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको रात में सोने से पहले करने चाहिए। इन उपायों को करने से निश्चित ही उत्तम भाग्य की प्राप्ति होगी।

रसोई की साफ-सफाई

ज्योतिष शास्त्र में साफ-सफाई का विशेष महत्व बताया गया है। रात को सोने से पहले रसोई की साफ-सफाई करना बेहद शुभ माना जाता है। यदि रात के समय में रसोई को गंदा छोड़ दिया जाता है, तो इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर जूठे बर्तनों को रात में जरूर धोकर रखना चाहिए। ऐसे नहीं करने पर दरिद्रता का आगमन होता है।

इसे भी पढ़ें: Toys Astro Remedies: खिलौने से चमका सकते हैं अपने बच्चे का भाग्य, जरूर करें अचूक ये उपाय

कपूर जलाएं

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रात को सोने से पहले कमरे में कपूर जलाना चाहिए। कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वहीं व्यक्ति को उसके भाग्य का साथ मिलता है। 

पैरों का रखें विशेष ध्यान

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रात को सोने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि सोते समय आपके पैर कमरे के दरवाजे की तरफ नहीं हो। दरवाजे के विपरीत दिशा में पैर करके सोना चाहिए।

पानी पिएं

रात को पानी पीकर सोना काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा कभी भी झूठे मुंह नहीं सोना चाहिए। इसके साथ ही रात को पैरों को धोकर सोना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

बिस्तर पर सोएं

रात को सोने से पहले बिस्तर को अच्छे से बिछाकर सोना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपका बिस्तर जिसपर आप सोते हैं, वह टूटा हुआ, चटका हुआ या खराब न हो। साबुत और मजबूत बिस्तर पर सोना शुभ माना गया है।

सात्विक मंत्रों का करें जाप

रात को सोने से पहले सात्विक मंत्रों का जाप या अपने इष्ट देव का ध्यान जरूर करना चाहिए। इसके आपको भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही मन और दिमाग में फैली अशांति भी दूर होती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़