देवउठनी एकादशी के दिन कर ले यह काम, शादी में आने वाली अड़चने हो जाएगी दूर

vishnu ji
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses
रितिका कमठान । Nov 22 2023 7:09PM

भगवान विष्णु जी की नींद से जागने के बाद ही सभी तरह के मांगलिक कार्यों का शुभारंभ किया जाता है। भगवान विष्णु देव उठानी एकादशी के दिन नींद से जागते है। ऐसे में जिन लोगों की शादी होने में अड़चने आ रही है वह इस दिन खास उपाय कर सकते हैं।

देवउठनी एकादशी इस वर्ष 23 नवंबर यानि गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। देवउठनी एकादशी वर्ष भर पड़ने वाली एकादशियों में बेहद अहमद मानी जाती है। देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु 5 महीनो की नींद के बाद जागते हैं।

भगवान विष्णु जी की नींद से जागने के बाद ही सभी तरह के मांगलिक कार्यों का शुभारंभ किया जाता है। भगवान विष्णु देव उठानी एकादशी के दिन नींद से जागते है। ऐसे में जिन लोगों की शादी होने में अड़चने आ रही है वह इस दिन खास उपाय कर सकते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन किए गए उपायों का फल बेहद जल्दी मिलता है।

हिंदू ग्रंथो के अनुसार अगर किसी लड़के या लड़की का विवाह नहीं हो रहा है तो ऐसे में देवउठनी एकादशी के दिन वह कुछ जरूरी उपाय कर सकता है। इन उपायों को करने से शादी में आने वाली बाधाएं दूर होती है और विवाह के जल्दी योग बनते हैं।

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर उन्हें केसर, पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से विवाह के योग बेहद जल्दी बनते हैं।

जो लोग अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो ऐसे में उन्हें देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करना चाहिए। पीपल के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है। इस पेड़ पर जल अर्पित करने से भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़