गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ

Ganesh Chaturthi
अनीष व्यास । Sep 10 2021 4:17PM

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि 10 से 19 सितंबर तक तिथि, वार और नक्षत्रों से मिलकर ब्रह्म, सर्वार्थसिद्धि, राजयोग, द्विपुष्कर, कुमार और रवियोग बन रहे हैं। इन शुभ संयोगों से सुख और समृद्धि बढ़ेगी।

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। 10 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक यह उत्सव मनाया जायेगा। गणेश उत्सव के पहले दिन श्री गणेश जी की घर में स्थापना की जाती है और पूरे दस दिनों तक उनकी विधि-विधान से पूजा करके आखिरी दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर - जोधपुर  के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि ये भगवान गणेश का दिन होने और शुभ संयोग बनने से इस दिन खरीदारी और नए कामों की शुरुआत भी सफलता देने वाली रहेगी। साथ ही गणेश विसर्जन यानी अनंत चतुर्दशी तक खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए 9 दिन शुभ रहेंगे। शुक्रवार 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी से दस दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा। 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन विशेष योग संयोग में गहने, वाहनों और नई प्रॉपर्टी की खरीद या फ्लैट बुक कराना फायदेमंद रहेगा। साथ ही इस दिन नए कामों की शुरुआत करना भी सफलतादायक रहेगा।

इसे भी पढ़ें: भगवान गणेश हैं वैभवता एवं शुभता देने वाले देव

गणेश स्थापना से अनंत चतुर्दशी तक शुभ संयोग

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि 10 से 19 सितंबर तक तिथि, वार और नक्षत्रों से मिलकर ब्रह्म, सर्वार्थसिद्धि, राजयोग, द्विपुष्कर, कुमार और रवियोग बन रहे हैं। इन शुभ संयोगों से सुख और समृद्धि बढ़ेगी।

10 सितंबर, शुक्रवार: ब्रह्म और रवि योग

11 सितंबर, शनिवार: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग

12 सितंबर, रविवार: राजयोग

13 सितंबर, सोमवार: सर्वार्थसिद्धि

15 सितंबर, बुधवार: रवियोग

16 सितंबर, गुरुवार: रवियोग

17 सितंबर, शुक्रवार: कुमार योग, राजयोग, सर्वार्थसिद्धि योग

18 सितंबर, शनिवार: द्विपुष्कर योग

19 सितंबर, रविवार: रवियोग

इसे भी पढ़ें: चतुर्थी पर इस समय इस विधि से करें गणेश पूजन, आपके घर में रिद्धि-सिद्धि वास करेंगी

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक राशियों को मिलेगा लाभ।

मेष- इस राशि को कई लाभ प्राप्त होंगे और सभी प्रकार की अनुकूलता रहेगी। खुशियों की प्राप्ति होगी और संतान से प्रसन्न्ता मिलेगी।

वृषभ- विवादों में विजय मिलेगी। गणेशजी की सेवा करने से रुका कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन- घर-बाहर सभी ओर सम्मान प्राप्त होगा। जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी और धन की प्राप्ति सुगम होगी। जोखिमपूर्ण कार्य नहीं करें।

कर्क- आधुनिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करेंगे और किसी बड़े काम के बन जाने से हर्ष प्राप्त होगा। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।

सिंह- सोचे हुए काम बनेगें और विशेष उपलब्धियों की प्राप्ति होगी। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को सफलता मिलेगी।

कन्या- खोए हुए धन और नुकसान की पूर्ति संभव है। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा और किसी बड़े आय देने वाले काम की स्थापना होगी।

तुला- यह राशि अपने खराब दौर से गुजर रही थी, लेकिन अब अच्छे समय की ओर जा रही है। प्रसन्नतादायक समाचार की प्राप्ति होगी एवं संतान सुख मिलेगा।

वृश्चिक- गणेशजी के जाते समय कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी। जमीन संबंधी लाभ होने की संभावना है। धन की समस्या भी दूर होगी।

धनु- नुकसान पहुंचाने वालों को खोजने में सफल होंगे और शत्रुओं का नाश करने में सफल होंगे। जीवन साथी से प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं सम्मान मिलेगा।

मकर- यह समय अच्छा रहेगा एवं कीर्ती में वृद्धि होगी। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी। योजनाएं सफल होंगी।

कुंभ- शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और संतान भी अनुकूल रहेगी। यात्रा में तकलीफ हो सकती है। धार्मिक कार्य करने का मौका मिलेगा।

मीन- गणेश जी और लक्ष्मी जी की विशेष प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। किसी भूमि के सौदे को हल्के से न लें और सही दिशा में कार्य करने पर निश्चित लाभ मिलेगा।

- अनीष व्यास

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़