देव उठनी एकादशी के साथ शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्यक्रम, यहाँ देखें शादी और अन्य शुभ मुहूर्त

shadi shubh muhurat

अब 14 नवंबर 2021 को देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के निद्रा से जागने के बाद सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। मगर विवाह के लिए 15 नवंबर से 13 दिसंबर तक ही विवाह मुहूर्त हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 15 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच कुल 16 दिन शादियों का शुभ मुहूर्त हैं।

हिंदू धर्म के अनुसार चतुर्मास में भगवान विष्णु का शयनकाल शुरू हो जाता है। ऐसे में शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। अब 14 नवंबर 2021 को देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के निद्रा से जागने के बाद सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। मगर विवाह के लिए 15 नवंबर से 13 दिसंबर तक ही विवाह मुहूर्त हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 15 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच कुल 16 दिन शादियों का शुभ मुहूर्त हैं-

इसे भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी के बाद शुरू हो जाएंगे शादी-विवाह और मांगलिक कार्य, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा के बाद जागते हैं और सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल की एकादशी को चार माह के लिए सो जाते हैं और कार्तिक शुक्ल की एकादशी को जागते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की परंपरा है। इसी के साथ देवउठनी एकादशी के दिन चतुर्मास का अंत होता है और इस दिन से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

नवंबर 2021 में शुभ मुहूर्त

15 नवंबर 2021 (दिन सोमवार)

16 नवंबर 2021 (दिन मंगलवार)

20 नवंबर 2021 (दिन शनिवार)

21 नवंबर 2021 (दिन रविवार)

28 नवंबर 2021 (दिन रविवार)

29 नवंबर 2021 (दिन सोमवार)

30 नवंबर 2021 (दिन मंगलवार)

दिसंबर 2021 में विवाह मुहूर्त

1 दिसंबर 2021 (दिन बुधवार)

2 दिसंबर 2021 (दिन,बृहस्पतिवार)

6 दिसंबर 2021 (दिन सोमवार)

7 दिसंबर 2021 (दिन, मंगलवार)

11 दिसंबर 2021 (दिन शनिवार)

13 दिसंबर 2021 (दिन सोमवार)

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़