Signature Astrology: किस्मत के ताले खोलेगा आपका Signature, बस First Letter पर दें ध्यान, जानें Expert की Advice

Signature Astrology
Creative Common License

हस्ताक्षर का पहला अक्षर हमारे 'स्व' या 'आत्म-सम्मान' का प्रतीक होता है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि नाम का पहला का पहला अक्षर बड़ा होना चाहिए या छोटा। जिससे आपके भाग्य और करियर पर इसका शुभ असर पड़े।

हस्ताक्षर करना सिर्फ नाम लिखने का तरीका नहीं होता है, बल्कि यह आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, भविष्य और सफलता की इच्छाओं को भी दर्शाता है। ज्योतिष और हस्तरेखा विज्ञान की एक शाखा है, जिसको हस्ताक्षर शास्त्र या ग्राफोलॉजी कहा जाता है। इसके मुताबिक हस्ताक्षर में किया गया छोटा सा बदलाव हमारे जीवन की दिशा को बदलने का काम कर सकता है। जब भी हम हस्ताक्षर करते हैं, तो हमारा अवचेतन मन ही अक्षर के आकार और गति को तय करता है।

बता दें कि हस्ताक्षर का पहला अक्षर हमारे 'स्व' या 'आत्म-सम्मान' का प्रतीक होता है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि नाम का पहला का पहला अक्षर बड़ा होना चाहिए या छोटा। जिससे आपके भाग्य और करियर पर इसका शुभ असर पड़े।

इसे भी पढ़ें: Dream Astrology: क्या ऊंचाई से गिरने वाले Dream देते हैं भविष्य का Warning Sign? Astrology से समझें मतलब

हस्ताक्षर में नाम का पहला अक्षर छोटा या बड़ा

हस्तशास्त्र के मुताबिक नाम के पहले अक्षर का आकार आपके कॉन्फिडेंस और दुनिया को आपकी पहचान दिलाने की इच्छा को दर्शाता है। ज्योतिष शास्त्र और ग्राफोलॉजी दोनों में ही इस बात को माना जाता है कि हमेशा हस्ताक्षर का पहला अक्षर बड़ा होना चाहिए। बड़े से मतलब है कि आकार में भी और कैपिलट लेटर के रूप में है। यह आपकी जन्मकुंडली में 'कॉन्फिडेंस' और 'नेतृत्व क्षमता' के कारकों जैसे सूर्य और मंगल ग्रह को मजबूत करता है।

हस्ताक्षर का पहला बड़ा अक्षर बताता है कि जातक में महत्वकांक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और पहचान बनाने की तीव्र इच्छा है। ऐसा जातक हमेशा अपनी पहचान को महत्व देता है और साथ ही समाज में सम्मान पाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। नेतृत्व की भूमिकाओं को निभाने, करियर के शिखर को छूने और जीवन में सफलता पाने के लिए हस्ताक्षर का पहला अक्षर बड़ा रखना बेहद शुभ माना जाता है।

अगर आप अपने हस्ताक्षर में नाम का पहला अक्षर अन्य अक्षरों के मुकाबले छोटा या फिर सामान्य आकार का रखते हैं। तो इसको शुभ नहीं माना जाता है। पहला अक्षर छोटा होने पर यह झिझक, आत्मविश्वास की कमी, संकोच या आत्मसम्मान की भावना में कमी को दर्शाता है। माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति अपनी क्षमताओं को कम आंकता है या फिर समाज में अपनी पहचान बनाने में हिचकिचाता है। यह लोग आसानी से दूसरों के प्रभाव में आ सकते हैं।

बड़ी सफलता या फिर करियर में उच्च पद पाने के लिए यह पैटर्न शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि ऐसे व्यक्ति के व्यक्तित्व को कम महत्वाकांक्षी या दब्बू दिखाता है। ज्योतिष और हस्ताक्षर विज्ञान के मुताबिक हस्ताक्षर में नाम का पहला अक्षर हमेशा बड़ा बनाना चाहिए। यह न सिर्फ भाग्य के दरवाजे खोलता है, बल्कि आपके अवचेतन मन को भी संकेत देता है कि आप बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तैयार हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़