Dream Astrology: क्या ऊंचाई से गिरने वाले Dream देते हैं भविष्य का Warning Sign? Astrology से समझें मतलब

Dream Astrology
Creative Common License

सपने में हमें कुछ ऐसी चीजें भी दिखाई देती हैं जिसमें हम ऊंचाई पर खड़े होते हैं और उस ऊंचाई से हमें नीचे गिरने का डर होता है। कई बार ऊंचाई से गिरने के भी सपने हमें दिखाई देते हैं। इन सपनों के आने की वजह हमारे किसी भीतरी डर के साथ जुड़ी होती है।

कई बार सपने में हम कुछ ऐसी चीजों को देखते हैं, जिसका जाने-अंजाने हमारे जीवन पर असर होता है। कई बार यह सपने अतीत से जुड़े होते हैं, तो कई बार ये सपने आपको भविष्य का आइना दिखाते हैं। वहीं सपने में हमें कुछ ऐसी चीजें भी दिखाई देती हैं जिसमें हम ऊंचाई पर खड़े होते हैं और उस ऊंचाई से हमें नीचे गिरने का डर होता है। कई बार ऊंचाई से गिरने के भी सपने हमें दिखाई देते हैं।

इन सपनों के आने की वजह हमारे किसी भीतरी डर के साथ जुड़ी होती है। या ऐसा हो सकता है कि यह सपना हमें भविष्य का कोई संकेत दे रहे हों। सपने में दिखने वाली ऊंचाइयां अक्सर हमारे जीवन की महत्वकांक्षाओं, लक्ष्यों और उन ऊंचाइयों का प्रतीक होती हैं, जिसको हम अपने असल जीवन में पाना चाहते हैं। अगर आपको भी ऐसा सपना दिखाई देता है, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऊंचाई से डरने का सपना क्या बताता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 7 March 2026 | आज का प्रेम राशिफल 7 मार्च | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

नियंत्रण खोने का संकेत

अगर सपने में आपको भी ऊंचाई से डर महसूस होता है, तो यह इस ओर संकेत हो सकता है कि आप जीवन में किसी परिस्थिति से अपना नियंत्रण खोता हुआ महसूस कर रही हैं। या फिर आपके हाथों से कोई चीज फिसलती जा रही है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको आपका भविष्य स्पष्ट नहीं दिख रहा है, जिस वजह से मन में असुरक्षा और झिझक बढ़ रही है। इस तरह का सपना यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं आप अपने निर्णयों को लेकर आत्मविश्वास की कमी महसूस कर रही हैं। आपका मन आपको चेतावनी दे रहा है कि जीवन में संतुलन बनाए रखें।

मन में छिपा डर

अगर आप सपने में ऊंचाई पर पहुंचकर डर रही हैं, तो यह इस ओर संकेत हो सकता है कि आप अपनी सफलता को लेकर आशंकित हैं। आपको डर है कि कहीं गलत फैसला आपकी सफलता को रोक न दे। यह सपना मन की झिझक का संकेत देता है कि आप कोई बड़ा कदम उठाने से पहले हिचकिचा रही हैं। बता दें कि सपनों में महसूस होने वाला डर वास्तविक जीवन की तुलना में अधिक तीव्र होता है।

जानिए क्या है संकेत

अगर आप सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखती हैं, तो यह सपना आपके जीवन में मौजूद संभावित खतरों का संकेत दे रहा है। यह सपना शायद आपको असल जीवन में किसी परिस्थिति से सावधान करने का संकेत हो सकता है। कई बार करियर या फिर किसी चीज की सफलता को लेकर हमारे मन में डर होता है। इस कारण आपको ऊंचाई से गिरने का सपना आता है। या फिर अगर आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, तब भी ऐसा सपना आ सकता है। यह सपना आपको संकेत देता है कि आपको जीवन में हर कदम सोच-समझकर बढ़ाना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़