Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, Career और Business में मिलेगा जबरदस्त लाभ

Surya Gochar 2026
Creative Common License

कन्या राशि सूर्य की मित्र राशि है, जिस कारण सूर्य का यह गोचर बेहद खास रहने वाला है। जिसके प्रभाव से 17 अक्तूबर 2026 तक कुछ राशियों को विशेष परिणाम मिलने की संभावना है।

साल का 9वां महीना यानी की सितंबर की शुरूआत हो चुकी है। वहीं 17 सितंबर 2026 को सूर्य का महागोचर होने वाला है। सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि सूर्य की मित्र राशि है, जिस कारण सूर्य का यह गोचर बेहद खास रहने वाला है। जिसके प्रभाव से 17 अक्तूबर 2026 तक कुछ राशियों को विशेष परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान सभी क्षेत्रों में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकता है। तो आइए जानते हैं सूर्य के कन्या राशि में गोचर से किन राशियों को किस्मत का साथ मिलने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि में सूर्य कुंडली में पंचम भाव के स्वामी होते हैं। वर्तमान समय में यह छठे स्थान पर गोचर होगा। ऐसे में मेष राशि के जातकों के करियर में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। वहीं लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे। सेहत भी पहले की तुलना में काफी बेहतर रहने वाली है।

कर्क राशि

इस राशे के लोगों के लिए सूर्य कुंडली के धन भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। कर्क राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। घर या करियर के मामले में फैसले लेने की क्षमता शानदार रहेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ पहुंचा सकती है। नौकरी को लेकर पुरानी कोशिशों का अच्छा परिणाम मिलने के साथ धन लाभ के योग बन सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लिए सूर्य भाग्य भाव के स्वामी होकर दशम भाव यानी की कर्म भाव में गोचर करने वाले हैं। सूर्य का यह गोचर मेहनत का फल देने वाला रहेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। कारोबारियों को नई डील मिलने के साथ बिजनेस में विस्तार के मौके मिलेंगे। आपका समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। वहीं प्रेम जीवन को भी सही दिशा मिलेगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़