Vastu Tips: आपकी Life में भी रुके हैं काम? Good Luck के लिए घर में ऐसे रखें हाथी की मूर्ति

वास्तु दोष के कारण आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए घर में हाथी रखना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी, पीतल या संगमरमर से बना हाथी सही दिशा में रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। लाइफ का हर समय एक जैसा कभी नहीं होता है। अक्सर होता है कि बनते-बनते काम रुक जाते हैं। इसका कई कारण हो सकते हैं, इन्हीं में से एक वास्तु खराब भी हो सकता है। इसकी वजह से हमारे जीवन में परेशानियां आती है। इसको सुधारने के लिए कई सार लोग अलग-अलग चीजों का रखते हैं, उसके जीवन की परेशनियां दूर हो सके। अगर आप हाथी रखने की सोच रहे हैं, तो यह जान लें किस धातु का होने श्रेष्ठ होता है और कौन-सा शुभ माना जाता है। इसके साथ ही क्या लाभ मिलते हैं, आइए आपको बताते हैं।
किस धातु का बना हाथी होता है शुभ?
अगर आफ घर में हाथी रखने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में आप चांदी, पीतल या संगमरमर के हाथी को रख सकती हैं। इन तीनों धातु से बना हाथी घर के लिए काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही यह वास्तु के लिए अच्छा माना जाता है। आप भी इन धातु के हाथी को घर पर सही दिशा में रख सकते हैं और वास्तु को बेहतर बना सकती हैं।
हाथी के रखने की सही दिशा और जरूरी नियम
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हाथी रखने के लिए कुछ खास नियम होते हैं जिनका पालन करना जरुरी है। यह आपके घर के वास्तु को अच्छा रखता है।
- सदैव हाथियों को जोड़ा में रखना चाहिए। अकेला हाथी नहीं रखना चाहिए।
- लकी माना जाता है ऊपर की ओर ढ़ वाला हाथी शुभ होता है। नीचे की ओर सूंढ़ वाला हाथी संतान सुख के लिए अच्छा माना जाता है।
- आप सुरक्षा और सकारात्मकता चाहते हैं, तो मुख्य द्वार पर हाथियों को जोड़ा रखें, जिसकी सूंढ़ अंदर की तरफ हो।
- हाथी का चेहरा सदैव घर के अंदर की तरफ होना चाहिए, बाहर की तरफ नहीं।
इन बातों का रखें ध्यान
- यदि आप हाथी को घर में रखती हैं, तो इसे सही दिन और मुहूर्त के बारे में जान लें।
- जब भी आप हाथी को घर में रखने से पहले उस स्थान को साफ करा लें।
- हाथी को रोजाना साफ करें, ताकि घर का वास्तु अच्छा रहे।
अन्य न्यूज़












