Vivah Shubh Muhurat 2025: खरमास का हुआ समापन, अब शुरु होंगे मांगलिक कार्य, देखें इस साल के शुभ विवाह मुहूर्त

Vivah Shubh Muhurat 2025
Unsplash

सूर्य देव का धनु से मकर राशि में प्रवेश करने से खरमास समाप्त हो जाता है। 14 जनवरी 2025 को सूर्य का मकर राशि में प्रवेश कर लिया है, इस दिन मकर संक्रांति का त्योहार भी मनाया जाता है। खरमास समाप्त होते ही हिंदू धर्म में सगाई, शादी, विवाह, मुंडन, जनेऊ संस्कार, नए घर में प्रवेश जैसे सभी शुभ कार्य शुभ मुहूर्त निकालकर किए जाते हैं। आइए आपको विवाह के शुभ मुहूर्त के बारे में बताते हैं।

सूर्य के राशि परिवर्तन से खरमास समाप्त हो चुका है। अब से सभी मांगलिक कार्य शुरु होने जा रहे हैं। सनातन धर्म में सगाई, शादी, विवाह, मुंडन, जनेऊ संस्कार, नए घर में प्रवेश जैसे सभी शुभ कार्य पंचांग में ग्रहों, नक्षत्रों की दशा, दिशा और गाति की गणना के आधार पर ही मुहूर्त निकालकर किए जाते हैं। मुंडन, जनेऊ संस्कार और कान छेदन ये सभी कार्य एक माह खरमास के लिए बंद रहता है। आज से यानी मकर संक्रांति के बाद से सभी मांगलिक कार्य शुरु हो जाते है। जल्द ही लोगों के घरों में शादी की शहनाइयां शुरु होगी। इस साल विवाह के लगभग 76 शुभ मुहूर्त हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल का शुभ विवाह मुहूर्त।

साल 2025 के शुभ विवाह मुहूर्त

- जनवरी: 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27

- फरवरीः 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 25

- मार्च: 1, 2, 6, 7, 12

- अप्रैल: 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30

- मई: 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28

- जून: 2, 4, 5, 7, 8

- नवंबर: 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30

- दिसंबर: 4, 5, 6

All the updates here:

अन्य न्यूज़